खेत मे लगे झटका तार के करंट की चपेट में आया युवक, मौके पर हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी

खेत मे लगे झटका तार के करंट की चपेट में आया युवक, मौके पर हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी


अनूपपुर। 

फुनगा चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पाली के धनकुटा में खेत की सुरक्षा के लिए लगाए गए झटका तार की चपेट में आने से 35 वर्षीय युवक सम्हारू केवट की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। हादसे ने खेतों की सुरक्षा के लिए विद्युत करंट के इस्तेमाल को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जानकारी के अनुसार सम्हारू केवट खेत की ओर गया था। इसी दौरान वह खेत की सुरक्षा के लिए लगाए गए तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत होने की बात सामने आई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई।

खेत की सुरक्षा के लिए जानबूझकर विद्युत लाइन से तार को जोड़कर करंट प्रवाहित किया गया था, तो यह गंभीर लापरवाही का मामला है। ऐसे में खेत के आसपास आने-जाने वाले लोगों की जान को भी खतरा हो सकता है। घटना के बाद ग्रामीणों में भी इस तरह की व्यवस्था को लेकर चिंता है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ करंट के स्रोत, खेत की सुरक्षा के लिए लगाए गए तार और उसमें विद्युत प्रवाह की स्थिति की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि तार में बिजली किस माध्यम से पहुंचाई गई थी।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget