प्रसूता की मौत पर, महिला ने बदला लेकर मारने का किया दावा, ग्रामीणों ने बनाया बंधक, पुलिस छुड़ाकर ले गई थाने

प्रसूता की मौत पर, महिला ने बदला लेकर मारने का किया दावा, ग्रामीणों ने बनाया बंधक, पुलिस छुड़ाकर ले गई थाने


उमरिया

करकेली जनपद पंचायत में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, यहां जिला अस्पताल में एक महिला का इलाज चल रहा था, इस दौरान उसकी तबियत अचानक बिगड़ गई, आनन फानन में डॉक्टरों ने प्रसूता को शहडोल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, हॉस्पिटल जाते समय रास्ते में महिला की मौत हो गई।

मौत होने के बाद शव गांव में अंतिम संस्कार के लिए लाया गया, अंतिम संस्कार वाले स्थान पर एक महिला अचानक पहुंची और उसने जो दावा किया उससे सब हैरान और परेशान हो गए, महिला ने दावा करते हुए कहा कि उसने ही प्रसूता की हत्या की है, उसने अपने बच्चे की मौत का बदला लिया है, महिला के इस चौंकाने वाले दावे के बाद अंतिम संस्कार के दौरान उपस्थित लोगों में हड़कंप मच गया और तनाव माहौल बन गया।

जैसे ही इस बात की सूचना अन्य लोगों को पड़ी तो मौके पर ग्रामीण एकत्रित हो गए और महिला को बंधक बना लिया, इसके बाद घटना की सूचना पुलिस प्रशासन को दी, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला व उसके पति को हिरासत में लेकर उमरिया कोतवाली भेज दिया गया, जहां पूछताछ जारी है।

हालांकि, प्रसूता की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ, लेकिन महिला द्वारा किए गए दावे से गांव में तनाव का माहौल जरूर उत्पन्न हो गया, महिला के किए गए दावे में कितनी सच्चाई है यह तो पुलिस के जांच के बाद ही सामने आएगा।

इस मामले में अपर कलेक्टर प्रत्यूष श्रीवास्तव ने बताया, "हमें जैसे ही सूचना मिली कि तामन्नारा में कुछ ग्रामीणों ने एक महिला को बंधक बना लिया है तो हम तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस की मदद से महिला को कोतवाली उमरिया भेज दिया है, मृतका का अंतिम संस्कार करने के लिए ग्रामीणों को समझाया गया है, वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है अब पूछताछ के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget