जमीन के विवाद पर चाचा ने भतीजे पर कुल्हाड़ी से हमलाकर, कर दी हत्या, आरोपी हुआ फरार, पुलिस जांच में जुटी

जमीन के विवाद पर चाचा ने भतीजे पर कुल्हाड़ी से हमलाकर, कर दी हत्या, आरोपी हुआ फरार, पुलिस जांच में जुटी


अनूपपुर

राजेंद्रग्राम थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बसनिहा अंतर्गत बरटोला में बुधवार दोपहर जमीन के बंटवारे को लेकर चाचा-भतीजे के बीच हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आवेश में आए चाचा ने पास रखी टांगी से भतीजे के सिर और गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी चाचा मौके से फरार हो गया। सूचना पर राजेंद्रग्राम पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

मृतक की पहचान 48 वर्षीय प्रमोद सिंह मरावी के रूप में हुई है, जबकि हत्या का आरोप उसके 50 वर्षीय चाचा दल सिंह मरावी पर है। पुलिस के अनुसार दोनों के बीच बंटवारे की जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। चाचा को उम्मीद थी कि बंटवारे में उसके हिस्से में जमीन का एक और टुकड़ा आएगा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन कहासुनी होती थी।

पुलिस ने बताया की चाचा-भतीजा बाइक से अपने खेत गए थे। वहां दोनों ने हरियाली पर्व उत्सव मनाया और इसके बाद बाइक से पास स्थित चाचा के घर लौटे। घर पहुंचने के बाद दोनों ने साथ में खाना-पीना किया। इसी दौरान जमीन के बंटवारे की पुरानी बात फिर छिड़ गई और दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। कहासुनी इतनी बढ़ी कि दल सिंह ने गुस्से में पास रखी टांगी उठा ली और प्रमोद पर हमला कर दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने गर्दन पर लगातार कई वार किए, जिससे गर्दन गंभीर रूप से कट गई। इसके अलावा सिर और चेहरे पर भी दो-तीन वार किए गए। गंभीर चोटों के कारण प्रमोद की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस घटनास्थल पहुँचकर, फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए।  फरार आरोपी दल सिंह मरावी की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हत्या के कारणों व घटनाक्रम से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget