चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, समर्सियल पम्प जब्त
अनूपपुर
कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा समर्सियल पंप चोरी के मामले में समर्सियल पंप बरामद कर दो आरोपियो को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
श्रीकान्त मिश्रा पिता अम्बिका प्रसाद मिश्रा उम्र 50 वर्ष निवासी वार्ड न. 01 सामतपुर के द्वारा थाना कोतवाली अनूपपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि हरिनारायण खेड़िया के ग्राम मानपुर के प्लान्टेशन में लगे टेक्समो कंपनी का डेढ हार्स पावर का समर्सियल पंप को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट करने पर थाना कोतवाली अनूपपुर में अपराध क्रमांक 460/26 धारा 303(2) मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपी राकेश उर्फ दादू बैगा पिता नानबाबू बैगा उम्र 25 वर्ष निवासी मानपुर, सूरज महरा पिता संतोष महरा उम्र 26 वर्ष निवासी टिकुरीटोला मानपुर से जोरा तालाब के पास मानपुर से चोरी किया गया डेढ हार्स पावर का समर्सियल पंप कीमती 26000 रूपये एवं विद्युत तार तथा प्लास्टिक की रस्सी कीमती 5000 रूपये कुल 31000 रूपये का सामान जप्त कर आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है। कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियो से अन्य चोरियों के मामलो में पूछताछ की जा रही है।
