बस व बोलेरो में टक्कर, 6 घायल, 2 गम्भीर, ट्रक व बाइक की टक्कर, से युवक की हुई मौत

बस व बोलेरो में टक्कर, 6 घायल, 2 गम्भीर, ट्रक व बाइक की टक्कर, से युवक की हुई मौत


शहडोल 

जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में सीधी-वनसुकली मार्ग पर एक तेज रफ्तार बस और सवारी से भरी बोलेरो की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बोलेरो सवार छह यात्री घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। दो दिनों पहले भी बस बोलोरो की भिड़ंत शहडोल रीवा मार्ग में हुई थी।

पुलिस के अनुसार बोलेरो नगनौड़ी की ओर जा रही थी, जबकि बस सामने से ब्यौहारी की ओर आ रही थी। इसी दौरान दोनों वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बोलेरो में सवार छह लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो को गंभीर चोटें आई हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो में सवार कुछ यात्री वाहन में ही फंस गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही ब्यौहारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा सभी घायलों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल भेजा।

पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे की वजह माना जा रहा है। ब्यौहारी थाना प्रभारी जिया उल हक ने कहा घटना की जानकारी लगते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी, घायलों का उपचार अस्पताल में जारी है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। दो दिनों पहले भी सड़क हादसा हुआ था जिसमें जांच चल रही।

*ट्रक व बाइक की टक्कर, युवक की हुई मौत*


उमरिया 

जिले के पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत घुनघुटी चौकी के राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। मृतक शैलेंद्र सिंह (26) सीधी जिले का निवासी था और करीब 10 दिन पहले अपनी मां के मायके घुनघुटी आया था। वह बाइक से शहडोल जा रहा था, तभी सामने से आ रहे ट्रक से उसकी बाइक की टक्कर हो गई।

जानकारी के अनुसार, हादसा घुनघुटी-शहडोल मार्ग पर हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि शैलेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरसिंहपुर पाली लेकर पहुंचे, जहां ड्यूटी डॉक्टर आर. के. प्रजापति ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने बताया कि शैलेंद्र सिंह करीब 10 दिन पहले सीधी से अपनी मां के मायके घुनघुटी आया था। वह निजी काम से शहडोल जा रहा था, तभी हादसे का शिकार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget