वन विभाग की टीम ने चीतल के मांस व अन्य अवशेषों के साथ 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

वन विभाग की टीम ने चीतल के मांस व अन्य अवशेषों के साथ 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार


​शाहडोल

जिले के खन्नौधी वन विभाग की टीम ने वन्यजीव संरक्षण को लेकर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चीतल का मांस पकाने और घर में सींग रखने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। न्यायालय के आदेश के बाद दोनों आरोपियों को जिला जेल शाहडोल भेज दिया गया है।

सुबह 5 बजे वन परिक्षेत्र खन्नौधी के अधिकारियों को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम सल्दा निवासी बंसीलाल बैगा (उम्र 42 वर्ष, पिता दीनू बैगा) के मकान में चीतल का मांस पकाकर खाया जा रहा है। खबर मिलते ही खन्नौधी के वन अमले ने बंसीलाल के घर पर दबिश दी।

तलाशी के दौरान आंगन में बनी झोपड़ी से एक बर्तन में पका हुआ चावल के साथ मांस, खाल का टुकड़ा और मकान के अंदर से एक नग चीतल का सींग बरामद हुआ। जिसके बाद वन विभाग की टीम ने सभी अवशेषों को जब्त कर सील कर दिया।

​कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी बंसीलाल ने बताया कि उसने ग्राम सल्दा के ही संतोष सिंह (उम्र 31 वर्ष, पिता महेश सिंह) के साथ मिलकर चीतल का मांस खाया था। इसके बाद वन टीम ने संतोष सिंह को भी मामले में सह-आरोपी बनाया।

​वन विभाग ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9 (पठित 2(16)), 39, 44, 48, 51 एवं 57 के तहत वन अपराध प्रकरण क्रमांक 20486/08 पंजीकृत किया। मेडिकल परीक्षण के उपरांत आरोपियों को न्यायालय जिला शाहडोल के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जिला जेल भेज दिया गया

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget