सावन के त्योहार में मंदिर से 2 शिवलिंग हुआ चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस चोरो की तलाश में जुटी

सावन के त्योहार में मंदिर से 2 शिवलिंग हुआ चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस चोरो की तलाश में जुटी


शहडोल 

जिले के गोहपारू थाना क्षेत्र के लेदरा गांव में स्थित एक प्राचीन मंदिर से शिवलिंग चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे गांव में आक्रोश और चिंता का माहौल है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मंदिर के समीप स्थित तालाब में भी गोताखोरों की मदद से शिवलिंग की तलाश कराई जा रही है।

सुबह जब ग्रामीण रोज की तरह पूजा-अर्चना करने मंदिर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि मंदिर के गर्भगृह से भगवान शिव की शिवलिंग गायब है। यह देख लोगों के होश उड़ गए। कुछ ही देर में पूरे गांव में शिवलिंग चोरी होने की खबर फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर परिसर में एकत्र हो गए। इसके बाद तत्काल गोहपारू पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मंदिर के आसपास साक्ष्य जुटाने के साथ ही पुलिस ने समीप स्थित तालाब में भी शिवलिंग होने की संभावना को देखते हुए स्थानीय गोताखोरों को उतारकर तलाश शुरू कराई। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक शिवलिंग का कोई सुराग नहीं मिल सका था।

*प्राचीन मडदेउरा धाम से शिवलिंग चोरी*


अनूपपुर जिले के फुनगा पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत कदमटोला के प्रसिद्ध एवं प्राचीन मडदेउरा धाम से शिवलिंग चोरी होने की घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी। धार्मिक आस्था के केंद्र माने जाने वाले इस मंदिर से अज्ञात चोर देर रात शिवलिंग उखाड़कर ले गए, जिससे श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश और चिंता का माहौल है।

सुबह जब श्रद्धालु नियमित पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे तो मंदिर से शिवलिंग गायब मिला। प्रथम सावन के पावन अवसर पर हुई इस घटना से लोगों की धार्मिक भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु मंदिर परिसर में एकत्र हो गए तथा घटना की निंदा करते हुए दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

श्रद्धालुओं ने शिवलिंग की शीघ्र बरामदगी, आरोपियों की गिरफ्तारी तथा कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget