कार व बाइक की जोरदार टक्कर, एक की मौत, एक घायल को राज्य मंत्री ने भिजवाया अस्पताल

कार व बाइक की जोरदार टक्कर, एक की मौत, एक घायल को राज्य मंत्री ने भिजवाया अस्पताल


अनूपपुर

जिले के बिजुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बैहाटोला टोल के समीप सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के दौरान प्रदेश के कुटीर एवं ग्रामीण उद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल मौके से गुजर रहे थे। उन्होंने मानवता का परिचय देते हुए अपना काफिला रुकवाया, घायलों का हाल जाना और तत्काल एम्बुलेंस की व्यवस्था कर उन्हें अस्पताल भिजवाया। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बिजुरी की ओर से आ रही एक कार और कोतमा की ओर जा रही बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। बाइक चला रहे 48 वर्षीय मेघू चौधरी पुत्र नदुआ चौधरी तथा पीछे बैठे 35 वर्षीय रूप सिंह पुत्र सूरज सिंह, दोनों निवासी बड़ी बेलिया, गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

इसी दौरान अनूपपुर से बिजुरी लौट रहे राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल ने दुर्घटना देख तुरंत अपना काफिला रुकवाया। उन्होंने घायलों की स्थिति की जानकारी ली, एम्बुलेंस बुलवाई और दोनों को कोतमा अस्पताल भेजने की व्यवस्था कराई। साथ ही चिकित्सकों से दूरभाष पर चर्चा कर घायलों के त्वरित एवं समुचित उपचार के निर्देश दिए। अस्पताल पहुंचने पर मेघू चौधरी को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल रूप सिंह का उपचार जारी है। इस दुघर्टना में कार का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया हैं।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget