चीतल को केला खिलाना पड़ा भारी, वन विभाग ने किया गिरफ्तार

चीतल को केला खिलाना पड़ा भारी, वन विभाग ने किया गिरफ्तार


उमरिया

जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में वन्य जीवों के प्रति लापरवाही और नियमों की अनदेखी का मामला सामने आया था। एक पर्यटक कार से उतरकर चीतल को केला खिलाता नजर आया। इस पूरी घटना का वीडियो वहां मौजूद एक अन्य व्यक्ति ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इस वीडियो के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन के संज्ञान में आते ही अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू की और संबंधित व्यक्ति की पहचान कर उसे तलाश लिया। वन विभाग ने उसके खिलाफ वन्य जीव संरक्षण संबंधी विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज करते हुए आरोपी बनाया और उसे न्यायालय में पेश किया। वायरल वीडियो में जिस स्थान पर केला खिलाया गया, उस स्थान की पहचान बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मगधी गेट के सामने की हुई। चीतल को केला खिलाते हुए वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन के संज्ञान में आया था। बांधवगढ़ प्रबंधन ने उक्त वीडियो को संज्ञान में लेते हुए तत्काल जांच प्रारम्भ की जिसके फलस्वरूप अनूप मिश्रा ग्राम बेलिया बड़ी, तहसील कोतमा, जिला अनूपपुर को 06 जून को वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की संबंधित धाराओं को अधिरोपित करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। 

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget