एक डॉक्टर की जिलो में दे रहा था सेवाएं, तीन जगह से मिल रहा था वेतन, हुआ बड़ा खुलासा

एक डॉक्टर की जिलो में दे रहा था सेवाएं, तीन जगह से मिल रहा था वेतन, हुआ बड़ा खुलासा


शहडोल

लोकायुक्त द्वारा रिश्वत लेते ट्रैप किए गए जिले के जयसिंहगर अंतर्गत ग्राम उफ़री स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर महेश चंद्र शर्मा की एक साथ दो नही बल्कि तीन तीन जिलों में पदस्थापना थी। शहडोल और श्योपुर के बाद नई जानकारी सामने आई है कि उक्त रिश्वतखोर डॉक्टर शर्मा की इन दो जिलों के प्रदेश के खरगोन जिले में भी पदस्थ था।

वह वहां के सेगांव ब्लॉक में भी माह फरवरी वर्ष 2023 से सेवाएं दे रहा था। शायद यह प्रदेश ही नहीं बल्कि देश का अपने तरीके का एक अनूठा ही मामला होगा जिसमें एक डॉक्टर की एक ही समय में तीन-तीन जिले में पदस्थापना सामने आई है। सुनने में भले ही इस पर किसी को यकीन न हो लेकिन शहडोल जिले के जयसिंहनगर में रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए डॉक्टर महेश चंद्र शर्मा की हर दिन नई करतूत सामने आ रही है। उसे सरकारी खजाने से तीन तीन जिलों से मोटी तनख्वाह दी जा रही थी, लेकिन इसमें प्रदेश के विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों की मिली भगत से इंकार नहीं किया जा सकता है।

जानकारी के अनुसार उक्त रिश्वत खोर डॉक्टर महेश चंद्र शर्मा एक साथ कई साल से इन तीनो जिलों में कागज़ में पूर्ण कालिक सेवाएं देकर सरकार से मोटी तनख्वाह ले रहा था। तीनों जिलों के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहा है। शहडोल से श्योपुर, खरगौन की दूरी 600 से 800 किलोमीटर है।

खरगोन जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर दौलत सिंह चौहान से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि शहडोल में हुई कार्रवाई और डॉक्टर शर्मा की दोहरी पोस्टिंग की जानकारी सामने आने के बाद ज़ब हमने अपने जिले के उसी नाम वाले डॉक्टर की जानकारी मातहत अधिकारियों से मांगी तो पता चला कि यह डॉक्टर शर्मा वही है जिसके खिलाफ शहडोल जिले में लोकायुक्त ने कार्रवाई की है। वह यहां भी माह फरवरी 2023 से सेगांव ब्लॉक में पदस्थ था।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget