सचिव ने दी धमकी, सरपंच व पंचो ने प्रभारी मंत्री से की तबादले की मांग, युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्ताऱ

 सचिव ने दी धमकी, सरपंच व पंचो ने प्रभारी मंत्री से की तबादले की मांग, युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्ताऱ


उमरिया

जन कल्याण शिविर अमिलिहा में उमरिया जिले के प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान को बेली ग्राम पंचायत की आदिवासी महिला सरपंच श्रीमती केमली बाई ने पंचो सहित उपस्थित होकर सचिव के मनमानी कार्य शैली, अनियमितताओं, और शासकीय धन राशि के अपव्यय की राम कहानी सुनाई, साथ ही मय पंचो के एक आवेदन पत्र देकर तबादले की मांग की थी, जिस पर प्रभारी मंत्री ने कलेक्टर उमरिया को आवेदन देते हुए निर्देश दिए गए थे कि तत्काल इस सचिव को अटैच करते हुए अन्य को प्रभार दे, लेकिन जन कल्याण शिविर संपन हुए एक पखवाड़ा व्यतीत हो गयें, प्रभारी मंत्री के निर्देश का पालन करना कलेक्टर उमरिया ने उचित नहीं समझा।

ध्यान देने योग्य है कि  12 पंचीय बेली ग्राम पंचायत सचिव की कार्य प्रणाली से तंग सरपंच, उप सरपंच सहित 10 लोगों ने उपस्थित होकर जन कल्याण शिविर में कलेक्टर उमरिया और प्रभारी मंत्री के समक्ष शिकायत दर्ज करायी गयी थी फिर भी न जाने की प्रशासनिक व्यवस्था में ग्राम पंचायत सचिव को हटाने में इतनी बड़ी क्या बाधा उत्पन्न हो रही है कि जन कल्याण शिविर की मंशा पर पानी फेरते हुए सरपंच की मांग और प्रभारी मंत्री के निर्देश सभी को धत्ता बताते हुए सचिव को अभय कर दिया गया है। बताया जाता है की जन कल्याण शिविर में उठी इस मांग पर अब तक न जांच प्रक्रिया शुरू हुई और ना ही सचिव को वहाँ से हटाया गया। 

*सचिव ने शिकायतकर्ताओं को दी धमकी* 

बेली ग्राम पंचायत के सचिव ने अपना तांडव शुरू कर दिया है। बताया जाता है वह शिकायत कर्ताओं को झूठे आरोपों में फंसाने की खुली धमकी देते हुए कहा कि आप मेरी शिकायत करते हो मैं आपके विरूद्ध मान हानि के मामले के साथ ऐसे मामले में फंसाऊगा की कोई भी बचा नहीं सकता। सचिव के इस धमकी से ग्राम पंचायत में और ही असंतोष के श्वर मुखर हो गयें है। बताया जाता है कि बेली में पदस्थ यही सचिव इसके पहले इसी जनपद के गोयरा ग्राम पंचायत में शासकीय धन राशि के आरोप में लगभग एक वर्ष से ज्यादा समय तक निलंबित रहे हैं।

*युवती से दुष्कर्म, मामला दर्ज कर आरोपी गिरफ्ताऱ*

उमरिया जिले के चंदिया थाने की निवासी 19 वर्षीय युवती ने अपने माता-पिता के साथ थाना पंहुचकर घर में रुके रिश्तेदार के द्वारा जबरन दुष्कर्म किये जाने की शिकायत दर्ज कराई है। एसडीओपी पी एल परस्ते ने बताया है की पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी इस्तियाक मौलाना के विरुद्ध दुष्कर्म की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्ताऱ कर लिया है। आरोपी के द्वारा इस जघन्य वारदात को अंजाम दिए जाने के बाद पीड़िता को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget