समाचार 01 फ़ोटो 01

कोयला खदान के जय अम्बे कम्पनी के आफिस में देशी कट्टे से फायर कर हत्या के प्रयास का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

अनूपपुर

थाना कोतवाली अनूपपुर पुलिस व्दारा एस.ई.सी.एल की रामपुर बटुरा ओपन कोल माइन्स के जय अम्बे प्रायवेट लिमिटेड के ग्राम खांडा स्थित कार्यालय में 07 जून 2026 को दोपहर करीब 03 बजे पहुंचकर देशी कट्टा से फायर कर हत्या के प्रयास के मुख्य आरोपी श्रीराम विश्वकर्मा निवासी ग्राम रामपुर थाना अमलाई जिला शहडोल को नासिक (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।

उल्लेखनीय है कि जय अम्बे इंडस्ट्रीय प्रायवेट लिमिटेड मे काम करने वाले टाईम कीपर अमन सिंह क्षत्रीय पिता लल्लू सिंह सोलंकी उम्र करीब 22 वर्ष निवासी ग्राम लमकना थाना बडवारा जिला कटनी के व्दारा थाना कोतवाली अनूपपुर पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई की, ग्राम खांडा में कंपनी के कार्यालय में सहकर्मचारी रोहित तिवारी, मनमोहन केवट, जीतेन्द्र प्रसाद, प्रभात कुशवाहा, कृष्णकान्त पाण्डेय, पारस एवं अन्य के साथ आफिस का काम कर रहे थे, तभी श्रीराम विश्वकर्मा अपने दो साथियों पप्पू विश्वकर्मा और मिथलेश विश्वकर्मा के साथ कार्यालय में घुस आया और बोलने लगा की तुम लोग हमारे 8-10 लोगों को काम पर नहीं रखते हों, इसी बात पर विवाद करते हुये मां बहन की गंदी गंदी गाली देते हुये श्रीराम विश्वकर्मा ने कमर के पास से देशी कट्टा निकाल कर जान से मारने के लिये फायर कर दिया, तभी गार्ड पारस के व्दारा धक्का दिये जाने से गोली आफिस के फर्श की टाईल्स में जा धसी और तीनो व्यक्ति जान से मारने की धमकी देते हुये चले गये। उक्त रिपोर्ट पर थाना कोतवाली अनूपपुर में अपराध क्र. 324/2026 धारा 109 (1), 296 (बी), 351(2), 331(7),333,3(5) बीएनएस एवं 25/27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध किया गया। उक्त प्रकरण की विवेचना में 10 जून 2026 को आरोपी पप्पू विशब्कर्मा पिता गोविन्द प्रसाद विश्वकर्मा उम्र करीब 40 वर्ष निवासी रामपुर थाना अमलाई जिला शहडोल एवं दिनांक 11 जून 2026 को आरोपी मिथलेश चर्मकार पिता रामनरेश चर्मकार उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम रामपुर थाना अमलाई जिला शहडोल को गिरफ्तार किया जाने पर न्यायालय व्दारा जेल भेजा गया है। उक्त प्रकरण का मुख्य आरोपी श्रीराम विश्वकर्मा घटना बारदात के तुरन्त बाद फरार हो गया था जो कोतवाली पुलिस व्दारा लगातार पतासाजी की गई।

टी.आई कोतवाली अरविन्द जैन के नेतृत्व में पुलिस व सायबर सेल की टीम के व्दारा मुख्य आरोपी श्रीराम विश्वकर्मा पिता गोविन्द प्रसाद विश्वकर्माी उम्र 39 वर्ष निवासी ग्राम रामपुर थाना अमलाई जिला शहडोल को नासिक (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार किया जाकर आरोपी से बारदात में प्रयुक्त देशी कट्टा जप्त किया गया है । पुलिस अधीक्षक अनूपपुर कोतवाली अनूपपुर की उक्त टीम को मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने पर पुरुष्कृत करने की घोषणा की है।

समाचार 02 फ़ोटो 02

लोकायुक्त ने स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थ मेडिकल ऑफिसर को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

शहडोल

जिले में लोकायुक्त पुलिस रीवा की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उफरी में पदस्थ मेडिकल ऑफिसर डॉ. महेश चंद्र शर्मा को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई जयसिंहनगर बस स्टैंड पर की गई। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

लोकायुक्त पुलिस के अनुसार उमरिया जिले के पटनार खुर्द निवासी वीरेंद्र सिंह ने 18 मई 2026 को रीवा लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि उनकी पत्नी के सलग्नीकरण आदेश को निरस्त कराने और रवानगी नहीं देने के एवज में मेडिकल ऑफिसर ने 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।

शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त ने आरोपों का सत्यापन कराया। जांच के दौरान यह सामने आया कि आरोपी पहले 5 हजार रुपये ले चुका था और शेष 5 हजार रुपये की मांग कर रहा था। सत्यापन के आधार पर लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक योगेश्वर शर्मा के निर्देशन में ट्रैप टीम का गठन किया गया।

आरोपी को तय स्थान पर बुलाया गया। जैसे ही उसने 5 हजार रुपये की रिश्वत ली, लोकायुक्त टीम ने उसे मौके पर ही रंगे हाथ पकड़ लिया। कार्रवाई निरीक्षक संदीप सिंह भदौरिया और निरीक्षक एस. राम मरावी के नेतृत्व में की गई।

लोकायुक्त ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7 के तहत अपराध दर्ज किया है। अधिकारियों ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है और आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

समाचार 03 फ़ोटो 03 

मैटरनिटी टीम ने महिला का सुरक्षित कराया जोखिम भरा प्रसव, 6 साल बाद हुआ जुड़वा बच्चा

अनूपपुर

जिला चिकित्सालय अनूपपुर के मेटरनिटी विंग में विकासखंड जैतहरी के ग्राम चोरभटी की एक गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा होने के कारण भर्ती कराया गया। भर्ती होने के पर आवश्यक जांच उपरांत पता चला कि महिला के गर्भ में ट्विंस बेबी है यह प्रसव 6 साल के अंतराल के बाद अर्थात यह बहुत ही बहुमूल्य एवं उच्च जोखिम युक्त  प्रेगनेंसी थी।

जिला चिकित्सालय की मैटरनिटी टीम ने  समय से सिजेरियन सेक्शन द्वारा प्रसव कराया गया जिसमें मां एवं दोनों बच्चे  पूर्णतः स्वस्थ हैं। जिनका वजन क्रमशः मेल चाइल्ड 2.335 कि ग्रा, फीमेल चाइल्ड 2.310 कि ग्रा है। मैटरनिटी टीम  की गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के कारण  हाई रिस्क गर्भवती महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया ।

टीम में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ  सोशन खेश, डॉ उषा किरण समेले एनेस्थीसिया विशेषज्ञ , डॉ गायत्री एल एम ओ एवं ओटी की टीम के संयुक्त प्रयास से जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित एवं स्वस्थ है।

इस उल्लेखनीय सफलता के लिए जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं प्रभारी कलेक्टर अर्चना कुमारी ने टीम को बधाई प्रेषित की है।

समाचार 04 फ़ोटो 04

घरों को बना रहे हैं निशाना, फसल कर रहे बर्बाद, एक हाथी पहुँचा छत्तीसगढ़, 3 हाथी भोलगढ़ में

अनूपपुर 

जिले के अनूपपुर एवं जैतहरी क्षेत्र में चार हाथियों का समूह एक सप्ताह से अधिक समय से तीन एवं एक की संख्या में अलग-अलग होकर दिन के समय जंगलों में ठहरने बाद देर शाम एवं रात होते ही जंगल से लगे ग्रामीण अंचलों में पहुंचकर ग्रामीण जनों के घरों में तोड़कर खेत एवं बांडियों में लगे फसलों, सब्जियों को आहार बना रहे हैं। 

वही एक अकेला बड़ा नर हाथी जो एक सप्ताह से अपने तीन हाथी साथियों से अलग होकर विचरण कर रहा है, धनगवां बीट के आमापानी के जंगल में दिन बिताते शाम एवं रात होते ही ग्राम पंचायत पड़रिया के चोई गांव अंतर्गत भलुवान टोला,पडमनियाटोला में घरों में तोड़फोड़ कर खेत एवं बड़ी में लगे तथा रखें फसलों एवं अनाज को खाकर फैला कर नुकसान पहुंचाते हुए अन्य लोगों के खेतों में भी नुकसान पहुंचाते हुए  गूजरनाला पार कर छत्तीसगढ़ राज्य के सिवनी वन बीट अंतर्गत मालाडांड,पथर्री,पडरी,चरचेडीसे घुसरिया होकर घुसरिया बीट के जंगल में पहुंचकर दिन के समय विश्राम कर रहा है।

वही तीन हाथियों का समूह रात भर भगतबांध गांव में विचरण करते शनिवार के दिन अनूपपुर के भोलगढ़ एवं खांड़ा के मध्य स्थित जंगल में दिन के समय ठहरकर समय व्यतीत कर रहे हैं। निरंतर हाथियों की विचरण करने एवं रात रात भर ग्रामीण जनों की संपत्तियों के नुकसान करने से ग्रामीण जन परेशान एवं भावगीत है वही वन विभाग का बस्ती डाल हाथियों के विचारों पर अलग-अलग स्थान पर निरंतर निगरानी रख रहा है।

समाचार 05 फ़ोटो 05

आदित्य सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल में, आधुनिक कैथ लैब का होगा शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेंगी नई दिशा

शहडोल

जिले के हृदय रोगियों के लिए राहत भरी खबर है। अब गंभीर हृदय संबंधी जांच और उपचार के लिए मरीजों को बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। आदित्य सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल में अत्याधुनिक कैथ लैब का शुभारंभ 5 जुलाई को किया जाएगा। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, इस नई सुविधा के शुरू होने से शहडोल सहित अनूपपुर, उमरिया, डिंडौरी और आसपास के जिलों के मरीजों को आधुनिक हृदय चिकित्सा सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी।

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि कैथ लैब में एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी तथा हृदय रोगों की उन्नत जांच एवं उपचार अत्याधुनिक तकनीक के माध्यम से किए जाएंगे। इससे मरीजों का समय और खर्च दोनों कम होंगे तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित उपचार उपलब्ध कराया जा सकेगा। विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में मरीजों को बेहतर और सुरक्षित चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने की व्यवस्था की गई है।

कैथ लैब के शुभारंभ समारोह में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ चिकित्सकों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित किया गया है। इस अवसर पर स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉक्टरों एवं स्वास्थ्यकर्मियों का सम्मान भी किया जाएगा।

अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि यह सुविधा विंध्य क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित कैथ लैब के संचालन से हृदय रोगियों को समय पर उपचार मिलेगा, जिससे गंभीर मरीजों की जान बचाने में भी मदद मिलेगी। यह सुविधा क्षेत्र के लोगों के लिए गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

समाचार 06 फ़ोटो 06

जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने पकड़ी दुर्लभ बीमारी, महिला को समय पर सही निदान से मिली नई जिंदगी

शहडोल

जिला चिकित्सालय शहडोल के चिकित्सकों ने एक जटिल एवं दुर्लभ बीमारी का सफलतापूर्वक निदान कर एक महिला को नई जिंदगी देने का कार्य किया है। पिछले लगभग तीन वर्षों से मिर्गी (एपिलेप्सी) समझकर विभिन्न शहरों में उपचार करा रही 56 वर्षीय महिला की वास्तविक बीमारी का पता शहडोल जिला अस्पताल में चला।

महिला लंबे समय से नागपुर, भोपाल एवं रायपुर सहित कई शहरों में महंगे उपचार, एमआरआई, ईईजी एवं अन्य जांच कराने के बावजूद बीमारी का सही कारण सामने नहीं आ सका था। जिला अस्पताल में न्यूरो साइकियाट्रिस्ट एवं नशा मुक्ति विशेषज्ञ डॉ. सुमित दास गुप्ता (एमबीबीएस, एमडी मनोरोग) ने मरीज की विस्तृत जांच एवं पुराने चिकित्सकीय रिकॉर्ड का गहन अध्ययन किया। जांच के दौरान पाया गया कि महिला के दौरे सामान्य मिर्गी से भिन्न थे तथा पुराने रिकॉर्ड में कई बार रक्त शर्करा (ब्लड शुगर) का स्तर असामान्य रूप से कम दर्ज किया गया था।

विशेष जांचों में मरीज के शरीर में इंसुलिन और सी-पेप्टाइड का स्तर बढ़ा हुआ पाया गया तथा सीईसीटी (CECT Abdomen) जांच में अग्न्याशय (पैंक्रियास) के पास लगभग 18×17 मिमी का ट्यूमरनुमा घाव दिखाई दिया। चिकित्सकीय परीक्षणों के आधार पर महिला में इंसुलिनोमा (Insulinoma) नामक दुर्लभ बीमारी की पुष्टि हुई, जो लगातार ब्लड शुगर कम होने का कारण बन रही थी। सही बीमारी की पहचान होने के बाद सही उपचार से महिला को बीमारी से निदान मिल गया।

समाचार 07 फ़ोटो 07

1.37 लाख का 179.28 लीटर अवैध शराब कार सहित जप्त

शहडोल

जिले के थाना धनपुरी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बंदरचुई (खोह) स्थित क्रेशर के समीप जंगल के रास्ते में एक संदिग्ध आर्टिका वाहन अवैध शराब के साथ खड़ा है। सूचना पर तत्काल थाना धनपुरी पुलिस टीम द्वारा योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर दबिश दी गई। मौके पर आर्टिका वाहन क्रमांक MP-65-ZD-2292 संदिग्ध अवस्था में खड़ा मिला। वाहन की विधिवत तलाशी लेने पर उसमें 18 पेटी अंग्रेजी गोवा शराब एवं 2 पेटी 8 PM अंग्रेजी शराब बरामद हुई। जप्त शराब की कुल मात्रा 179.28 लीटर तथा अनुमानित कीमत ₹1,37,916/- है। उक्त अवैध शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त आर्टिका वाहन को विधिवत जप्त किया गया।

प्रकरण में थाना धनपुरी में अज्ञात वाहन चालक एवं वाहन स्वामी बब्बू नायक, निवासी भेजरी, थाना अमरकंटक, जिला अनूपपुर (म.प्र.) के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

समाचार 08 फोटो 08

संजय गाँधी ताप परियोजना के रख रखाव के नाम पर चल रहा खेल, इकाई 3-4 के मरम्मत कार्य पर उठे गंभीर सवाल

उमरिया

संजय गांधी थर्मल पावर प्लांट बिरसिंहपुर पाली में एक बार फिर  से अनियमितताओं की गूंज उत्पादन केन्द्र से परियोजना के बाहर सुनाई दे रही है। विश्वासनीय  सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार यूनिट क्रमांक 3/4 में चल रहे मरम्मत कार्यों में तकनीकी मानकों की अनदेखी कर परियोजना को लाखों रुपये की चपत लगने की बात बतायी जा रही है। विदित होवे की इकाई क्र तीन चार के मरम्मत कार्य इन दिनों चल रहा है । मालुम होवे की इकाई क्र चार पिछले पांच माह से बेक्र डाऊन चल रही है। जिसके टरबाइन में खराबी बतायी जा रही है। 

सूत्रों का दावा है कि बंकर मरम्मत कार्य के तहत क्षतिग्रस्त स्टील प्लेटों को पूरी तरह हटाकर नई प्लेटें लगाने का प्रावधान था ,लेकिन   पुरानी प्लेटों को बदलने की जगह उसके खराब भाग की  कटिंग कर टूकडो में प्लेट लगाकर थेंगरी लगाने का काम किया जा रहा है। परियोजना में मरम्मत कार्य में लग रहें इन कथित आरोपों के अनुसार मरम्मत कार्य में  गुणवत्ता से समझौता कर कार्य को पूरा दिखाने की कोशिश की जा रही है जिससे भविष्य में संयंत्र की सुरक्षा और कार्यक्षमता भी प्रभावित हो सकती है।

प्लांट के गलियारों में यह चर्चा भी जोरों पर है कि बड़े नाम वाली कंपनियों को ठेके दिए जाने के बाद वास्तविक कार्य स्थानीय स्तर के ठेकेदारों से कराया जाता है। यदि जांच में यह तथ्य सही पाए जाते हैं तो ठेका प्रक्रिया गुणवत्ता नियंत्रण और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न लग सकते हैं। परियोजना में घटिया मरम्मत कार्य की इन मुखरित खबरों से क्षेत्र के लोगों और कर्मचारियों का कहना है कि इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय तकनीकी एवं वित्तीय जांच कराई जाए। 

समाचार 09 

ट्रक तालाब में गिरी, एक कि हुई मौत

अनूपपुर जिले के रामनगर थाना अंतर्गत डोला रेलवे क्रॉसिंग के पास रात लगभग 11:30 बजे बड़ा हादसा हुआ। वाहन क्रमांक CG 31 C 0935 जो सड़क के किनारे रखें बजरी व डस्ट से टकराकर अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी। हादसे में शुभम की मौके पर मौत हो गई, जबकि राहुल और चंदन घायल थे । स्थानीय लोगों मे बिट्टू पनिका, रामनरेश गुप्ता और दिलीप सिंह ने युवको को तालाब से बाहर निकालकर जान बचाई।

समाचार 10

युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्ताऱ

उमरिया जिले के चंदिया थाने की निवासी 19 वर्षीय युवती ने अपने माता-पिता के साथ थाना पंहुचकर घर में रुके रिश्तेदार के द्वारा जबरन दुष्कर्म किये जाने की शिकायत दर्ज कराई है। एसडीओपी पी एल परस्ते ने बताया है की पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी इस्तियाक मौलाना के विरुद्ध दुष्कर्म की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्ताऱ कर लिया है। आरोपी के द्वारा इस जघन्य वारदात को अंजाम दिए जाने के बाद पीड़िता को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget