सोनमुड़ा में टूटी रेलिंग, उखड़ी टाइल्स, बिजली के पोल गिरे, श्रद्धालुओं के साथ कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

सोनमुड़ा में टूटी रेलिंग, उखड़ी टाइल्स, बिजली के पोल गिरे, श्रद्धालुओं के साथ कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा


अनूपपुर

धार्मिक नगरी अमरकंटक का प्रमुख पर्यटन स्थल सोनमुड़ा इन दिनों बदहाल व्यवस्थाओं के कारण चर्चा में है। करोड़ों रुपये की लागत से प्रसाद   योजना के तहत विकसित किए गए इस स्थल पर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। सीढ़ियों के दोनों ओर लगी लोहे की सुरक्षा रेलिंग कई स्थानों पर टूटकर जमीन पर पड़ी है, जबकि कई हिस्सों में रेलिंग पूरी तरह गायब हो चुकी है। इससे यहां आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

सोनमुड़ा में वर्ष भर प्रदेश और देशभर से लाखों श्रद्धालु एवं पर्यटक पहुंचते हैं। वर्तमान स्थिति में सीढ़ियों के किनारों पर रेलिंग न होने से जरा-सी असावधानी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। वहीं कई स्थानों पर सीढ़ियों की टाइल्स उखड़कर बिखर चुकी हैं, जिससे पैदल चलने वालों के फिसलने और चोटिल होने की आशंका बनी रहती है।

लाखों रुपये की लागत से बनाई गई कैंटीलीवर (दर्शक मंच) के समीप स्टील की सुरक्षा ग्रिल भी कई जगह उखड़ चुकी है और धीरे-धीरे क्षतिग्रस्त होती जा रही है। इससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता के साथ-साथ रखरखाव व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।

सोनमुड़ा के सौंदर्यीकरण के उद्देश्य से लगाए गए नाइट लाइट के खंभे भी कई स्थानों पर उखड़कर इधर-उधर पड़े हैं। लंबे समय से इनकी मरम्मत नहीं होने के कारण पूरा परिसर अपनी प्राकृतिक सुंदरता और आकर्षण खोता नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पर्यटन स्थल पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए, लेकिन रखरखाव के अभाव में सुविधाएं तेजी से जर्जर होती जा रही हैं। नागरिकों व पर्यटकों ने मांग की है कि जिला प्रशासन तत्काल स्थल का निरीक्षण कर मरम्मत कराए।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget