चलती बाइक से बदमाशों ने व्यापारी से की लूट, 80 हजार से भरा बैग लेकर हुए फरार, मामला दर्ज

चलती बाइक से बदमाशों ने व्यापारी से की लूट, 80 हजार से भरा बैग लेकर हुए फरार, मामला दर्ज


शहडोल

सोहागपुर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर दिनदहाड़े झपटमारी की वारदात सामने आई है। धुरवार टोल प्लाजा के पास अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने चलती बाइक पर जा रहे एक व्यापारी का बैग झपट लिया और मौके से फरार हो गए। बैग में करीब 80 हजार रुपये नकद रखे थे। घटना के बाद पीड़ित ने सोहागपुर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अंसार अली तंबाकू के व्यापारी हैं और सोहागपुर वार्ड क्रमांक-3 के निवासी हैं। वह बुढार क्षेत्र से व्यापारिक वसूली कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। उन्होंने रुपये से भरा बैग गले में टांग रखा था। जब वह धुरवार टोल प्लाजा के समीप पहुंचे, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आए बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर बैग छीन लिया और फरार हो गए।

पीड़ित ने बताया कि घटना इतनी तेजी से हुई कि वह कुछ समझ पाते, उससे पहले ही आरोपी आंखों से ओझल हो चुके थे। बदमाशों के भागने के बाद उन्होंने अपनी बाइक टोल प्लाजा पर रोकी और वहां मौजूद कर्मचारियों को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद सीधे सोहागपुर थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ झपटमारी का प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए धुरवार टोल प्लाजा सहित आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। 

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget