करंट लगने व ट्रेन से टकराने से दो युवकों की मौत, 12 स्कूल बसो कार्यवाही, 12500 का जुर्माना
अनूपपुर
कोतवाली थाना अनूपपुर से 6 किलोमीटर दूर स्थित सेंदुरी गांव में घर के बांड़ी में स्थित पुराने कुआं में लगे मोटर पंप को चोरी से बचाए जाने हेतु निकाले जाने दौरान 27 वर्षीय युवक हीरालाल बैगा पिता लालमन बैगा के हाथ में अचानक करंट लगने से स्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पत्नी कविता बैगा ने बताया कि पति घर के पीछे बांड़ी में पुराने कुआं में लगाए गए मोटर पंप को की चोरी ना हो इस उद्देश्य से पंप निकल रहे थे, तभी अचानक हाथ में करंट लगने से स्थल पर ही मृत्यु हो गई, उनकी ननद जब बांड़ी की तरफ गई तो हीरालाल बैगा को जमीन में पड़े होना, हाथ में तार पकड़े देखा, परिजनों द्वारा जिला अस्पताल लाकर ड्यूटी डॉक्टर से परीक्षण कराए जाने पर डॉक्टर ने अस्पताल के पूर्व ही मृत होना बताया। घटना की सूचना पुलिस सहायता केंद्र जिला चिकित्सालय अनूपपुर को दिए जाने पर शुक्रवार की सुबह परिजनों की उपस्थिति में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए घटना की अग्रिम जांच क्षेत्र कोतवाली थाना अनूपपुर को सूचित किया।
वहीं कोतवाली थाना अनूपपुर अंतर्गत खांड़ा गांव के 35 वर्षीय युवक विजय सिंह पिता लालजी सिंह जो रिश्तेदारी ने भालूमाड़ा थाना अंतर्गत ग्राम छोहरी/परासी गया था। घर आते समय हरद रेलवे स्टेशन के समीप अज्ञात ट्रेन से टकरा जाने पर स्थल पर ही मृत्यु हो गई। हरद स्टेशन मास्टर की सूचना पर जीआरपी चौकी अनूपपुर पुलिस द्वारा मृतक के शव को अपनी अभिरक्षा में लेते हुए पहचान करा कर परिजनों के समक्ष पंचनामा एवं शव परीक्षण की कार्यवाही कर जांच की जा रही है।
12 स्कूल बस पर कार्यवाही, 22,500 का जुर्माना*
अनूपपुर जिले भर में सुरक्षित स्कूल बस अभियान 3.0 के तहत यातायात पुलिस द्वारा स्कूली वाहनों की सघन जांच लगातार जारी है। अभियान के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों में संचालित 23 स्कूल बसो एवं वाहनों की जांच की गई, जिसमें नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 12 स्कूली वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही करते हुए कुल ₹22,500 का जुर्माना लगाया गया।
जांच के दौरान महर्षि एंग्लो जर्मन स्कूल अनूपपुर की बस क्रमांक MP 65 P 0112 तथा ग्रीनलैंड स्कूल, कोतमा के बच्चों को ले जा रहे वाहन क्रमांक MP 65 BB 0675 बिना वैध परमिट के संचालित पाया गया। दोनों वाहनों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई करते हुए जुर्माना किया गया। इसके अतिरिक्त अन्य वाहनों में आवश्यक दस्तावेजों एवं सुरक्षा मानकों से संबंधित कमियां पाए जाने पर भी नियमानुसार चालानी कार्यवाही की गई।
ग्रीनलैंड स्कूल कोतमा, एसएसआर इंटरनेशनल स्कूल पयारी, बैथल मिशन स्कूल अनूपपुर, डीवीएम स्कूल अनूपपुर, सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय अनूपपुर तथा कल्याणिका विद्यालय राजेन्द्रग्राम में संचालित स्कूली वाहनों का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान बसों के परमिट, फिटनेस, अग्निशामक यंत्र, फर्स्ट एड बॉक्स, आपातकालीन निकास, आवश्यक दस्तावेजों एवं अन्य सुरक्षा मानकों का परीक्षण किया गया।

