व्यापारी से 50 लाख की मांगी रंगदारी, मामला हुआ दर्ज, जंगल मे मिला मांसाहारी जानवर का कंकाल

व्यापारी से 50 लाख की मांगी रंगदारी, मामला हुआ दर्ज, जंगल मे मिला मांसाहारी जानवर का कंकाल


उमरिया 

जिले में कबीर बिल्डकॉन के संचालक और बड़े व्यापारी विनोद आहूजा से 50 लाख की रंगदारी (अवैध वसूली) मांगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शुरुआती जांच में आरोपों को सही पाते हुए आरोपी विकास सचदेव के खिलाफ एक्सटॉर्शन का मामला दर्ज कर लिया है।

व्यापारी विनोद आहूजा ने एसपी को शिकायत में बताया था कि विकास सचदेव लगातार उनके खिलाफ झूठी शिकायतें कर रहा था। आहूजा के मुताबिक, उन्होंने शासन और उच्च न्यायालय स्तर पर हुई सभी जांचों में हमेशा सहयोग किया, लेकिन इसके बावजूद शिकायतें बंद नहीं हुईं।इसके बाद विकास सचदेव ने एक रात उनसे मुलाकात की और कहा कि अगर वे 50 लाख रुपए दे दें, तो वह अपनी सभी शिकायतें वापस ले लेगा। व्यापारी ने इस धमकी को अपनी जान-माल की सुरक्षा के लिए खतरा बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई थी।  आरोपी विकास सचदेव के विरुद्ध एक्सटॉर्शन सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

*जंगल मे मांसाहारी जानवर का मिला कंकाल*


उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के ताला परिक्षेत्र की मझखेता बीट में मानसूनी गश्त के दौरान एक मांसाहारी जंगली जानवर का कंकाल मिला है। घने और दुर्गम जंगल में कंकाल मिलने की खबर से वन विभाग में हड़कंप मच गया, जिसके बाद आला अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए।

कंकाल मिलने की सूचना मिलते ही क्षेत्र संचालक (फील्ड डायरेक्टर), उप संचालक और वन्यप्राणी स्वास्थ्य अधिकारी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे इलाके में डॉग स्क्वाड (खोजी कुत्तों) की मदद से सर्चिग कराई गई और पूरे क्षेत्र की मेटल डिटेक्टर से भी जांच की गई, ताकि कोई संदिग्ध चीज न छूटे। डॉक्टर ने शुरुआती जांच के बाद इसके बाघ (टाइगर) का कंकाल होने की आशंका जताई है। अधिकारियों के सामने कंकाल का बारीकी से मुआयना किया गया। यह पता लगाने के लिए कि यह कंकाल किस प्रजाति का है और नर का है या मादा का, कंकाल का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की स्पेशल टीम इस पूरे मामले की जांच कर रही है। अब लैब की वैज्ञानिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि यह कंकाल असल में किस बाघ का था, उसकी उम्र क्या थी और उसकी मौत किन हालातों में हुई थी।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget