चार लोगों को सांप के को डसा, दो की हुई मौत, दो की हालत गंभीर, अस्पताल में चल रहा इलाज
अनूपपुर/शहडोल
जिले के भालूमाड़ा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत बाड़ीखार के भेड़वाटोला निवासी भानु प्रताप सिंह रात खाना-पीना खाने बाद घर के अंदर तखत में पत्नी रेखा सिंह पुत्री माधवी उम्र 6 वर्ष के साथ सो रहे थी, तभी अत्यंत जहरीले करैत प्रजाति के डंडा करायल सर्प के घर के अंदर तखत में चढ़कर 6 वर्षीय बालिका एवं भानु प्रताप व उनकी पत्नी को डस दिया, जानकारी मिलने पर परिजनों द्वारा उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा लाकर प्रारंभिक उपचार कराने बाद रेफर किए जाने से जिला चिकित्सालय अनूपपुर लाने पर डॉक्टरों द्वारा परीक्षण के दौरान 6 वर्षीय बालिका जिसके पैर में सर्प ने काटा था की अस्पताल पहुंचने के पूर्व मृत्यु होना चिकित्सकों ने बताया, इस बीच पिता भानु प्रताप सिंह मां रेखा सिंह को भी सांप के काटने के कारण चिकित्सकों द्वारा भर्ती रख कर उपचार किया जा रहा है।
*किशोरी को सांप ने डसा इलाज में दौरान हुई मौत*
जिले के शहडोल सोहागपुर नगर के इंदिरा वार्ड में एक दर्दनाक हादसे में 15 वर्षीय छात्रा की जहरीले कोबरा के डसने से मौत हो गई। घटना बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात की है। छात्रा अपने घर में सो रही थी, तभी जहरीले सांप ने उसे काट लिया। परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसकी जान नहीं बच सकी। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
मृतक छात्रा की पहचान रितिका सूर्यवंशी के रूप में हुई है, जो नगर के इंदिरा वार्ड निवासी जितेंद्र सूर्यवंशी की बेटी थी। परिजनों के मुताबिक, रात करीब 3:30 बजे रितिका की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। जब घरवालों ने देखा तो उसके शरीर पर सर्पदंश के निशान मिले। इसके बाद सुबह करीब 4 बजे उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सोहागपुर ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
