खाई में गिरने से युवक व कार हादसे में नाबालिक की हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी

खाई में गिरने से युवक व कार हादसे में नाबालिक की हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी


अनूपपुर

कोतवाली थाना अनूपपुर व जैतहरी थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं में खाई से गिरने पर युवक की तथा कार दुर्घटना में नाबालिक की मौत की घटना पर पुलिस के द्वारा कार्यवाही की गई है।

जिले के भालूमाड़ा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत देवरी के बड़ी मौहरी निवासी विनोद कुमार साहू के परिवार के सात सदस्य मां नर्मदा के दर्शन हेतु कार से अमरकंटक जाकर दर्शन करने बाद कार क्रमांक एपी 18 जेडसी 2522 से अपने घर वापस आ रहे थे, तभी किरर घाट में सिद्धबाबा के नीचे सामने की ओर से आ रही कार क्रमांक एमपी 51 सीए 6950 से दुर्घटना होने पर 10 वर्षीय नाबालिक बालक आयुष साहू पिता विनोद कुमार साहू को गंभीर चोट लगने पर मृत्यु हो गई, कार में सवार अन्य लोगों को चोटिल होने पर जिला चिकित्सालय अनूपपुर में उपचार हेतु लाया गया, पुलिस सहायता केंद्र जिला चिकित्सालय अनूपपुर में सदस्य प्रधान आरक्षक कमलेश प्रसाद द्वारा मृतक के शव का पंचनामा कर ड्यूटी चिकित्सक वीरेंद्र खेस से पीएम कराने बाद शव के अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौंपते हुए घटना की अग्रिम जांच हेतु कोतवाली थाना अनूपपुर को सूचित किया।

वही जैतहरी थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत बैहार के दुखवाटोला में 45 वर्षीय पचलू बैगा पिता ऐतू बैगा घर से कुछ दूर बुधना बैगा के खेत के पास जंगल के किनारे 60 फिट गहरे खाई में गिर जाने से मौत हो गई। घटना की सूचना पर थाना जैतहरी निरीक्षक अमर वर्मा एवं सहायक उप निरीक्षक संतोष पांडेय पुलिस दल के साथ घटना स्थल का निरीक्षण कर परिजनों एवं ग्रामीणो की मदद से मृतक के शव को खाई से निकालकर कार्यवाही करते हुए जैतहरी अस्पताल में ड्यूटी डॉक्टर से पीएम कराने बाद शव के कफन दफन हेतु परिजनों को सौंप कर जांच प्रारंभ की। ग्रामीणो एवं परिजनों ने बताया कि मृतक पचलू बैगा को कभी-कभी मिर्गी के बीमारी के कारण चक्कर आता था, संभावना व्यक्त की जा रही है कि मृतक दिशा मैदान या अन्य कार्य के लिए गांव के किनारे खाई के समीप देर रात गया होगा, जिससे अचानक ऊपर से खाई मे नीचे गिर जाने से अत्यधिक चोट लगने के कारण स्थल पर ही उसकी मौत हो गई

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget