जीआरपी व आरपीएफ टीम ने ट्रेन में चोरी करने वाला अन्तर्राज्यीय बदमाश का किया पर्दाफाश

जीआरपी व आरपीएफ टीम ने ट्रेन में चोरी करने वाला अन्तर्राज्यीय बदमाश का किया पर्दाफाश 


अनूपपुर

रेलवे स्टेशन अनूपपुर जीआरपी व आरपीएफ (टास्क टीम) द्वारा आपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिये लगातार चलाये जा रहे अभियान, प्लेटफार्म व ट्रेन चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति यात्रियों की भीड में संदिग्ध अवस्था में यात्रियों के सामानों की ताकझाक करते दिखाई पडा, पुलिस को देखकर भागने के प्रयास करने लगा, उसकी घेराबंदी कर पकड़ा गया, नाम पता पूछने पर अपना नाम लक्ष्मण बंसल पिता हीरामणी बंसल उम्र 24 वर्ष निवासी वार्ड नं. 01 अटल आवास केराडोल थाना पोडी जिला एमसीबी छत्तीसगढ़ का रहने वाला बताया, स्टेशन आने के संबंध में पूछताछ करने पर गोलमोल जबाब देने लगा, संदिग्ध लगने पर जीआरपी चौकी अनूपपुर लाकर कडाई से पूछताछ करने पर बताया कि अप्रैल महीने में रात्रि में अमरकंटक एक्सप्रेस में अनूपपुर स्टेशन से जैसे ही गाडी खुली थी, जनरल कोच एक महिला यात्री का बैग लेकर कूद गया था, दो अन्य ट्रेनों में भी चोरी की घटना स्वीकर किया। बताया कि चोरी किया हुआ सामान सोना चांदी और नगदी अपने घर केराडोल में छिपा कर रखा है। आरोपी के बताये अनुसार अप.क्र.1/26 धारा 305(सी) बीएऩएस के मामले में नगदी 1 रूपये, अप.क्र.68/26 धारा 305(सी) बीएऩएस के मामले में एक सोने का झुमका कीमती 90 हजार रूपये,एक सोने का लाकेट कीमती 12 हजार, नगदी 3 हजार रूपये एवं अप.क्र.72/26 धारा 305(सी) बीएऩएस के मामले में एक मंगलसूत्र कीमत 40 हजार रूपये, एक कान के टाप्स कीमती 22 हजार रूपये, जितिया कीमती 11 हजार रूपये, चांदी की पायल कीमत 10 हजार रूपये कुल 1 लाख 89 हजार रूपये का मसरूका आरोपी के घर केराडोल से जप्त किया गया। आरोपी को न्यायालय पेश किया गया। 

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget