अस्पताल में बच्चा चोर समझकर युवक की कर दी पिटाई, महुआ का पेड़ गिरा बैल की हुई मौत

अस्पताल में बच्चा चोर समझकर युवक की कर दी पिटाई, महुआ का पेड़ गिरा बैल की हुई मौत


शहडोल 

शहडोल कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में अज्ञात युवक अस्पताल परिसर में पहुंचकर एक बच्चे को बिस्किट खिलाने लगा और उसे गोद में उठा लिया। युवक की इस हरकत से बच्चे के परिजनों को संदेह हुआ कि वह बच्चा चोर हो सकता है। देखते ही देखते अस्पताल में मौजूद लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया और युवक को घेरकर उसकी पिटाई कर दी।

घटना की जानकारी अस्पताल प्रबंधन को मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को भीड़ से सुरक्षित निकालकर अपने कब्जे में लिया। बताया जा रहा है कि पुलिस वाहन में बैठाने के दौरान भी कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की।

मामला कोतवाली थाने पहुंचने के बाद पुलिस ने युवक की पहचान और उसके बारे में जानकारी जुटाई। जांच में पता चला कि युवक बुढार क्षेत्र का निवासी है। उसकी पत्नी से पारिवारिक विवाद चल रहा था और वह मायके में रह रही थी। युवक के अनुसार, उसकी पत्नी ने फोन पर तबीयत खराब होने की जानकारी दी थी, जिसके बाद वह पाली रोड स्थित निजी अस्पताल पहुंचा था।

युवक ने पुलिस को बताया कि वह अस्पताल में पत्नी के आने का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान उसने वहां मौजूद एक बच्चे को बिस्किट खिलाया और गोद में उठा लिया। पूछताछ के दौरान यह भी पता चला कि युवक नशे की हालत में था। प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस का कहना है कि लोगों ने गलतफहमी में उसके साथ मारपीट की। आवश्यक कार्रवाई और पूछताछ के बाद युवक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

तेज आंधी तूफान से गिरा पेड़, बैल की हुई मौत*


जिला मुख्यालय अनूपपुर के कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत औढेरा के राजस्व ग्राम बडहर मे अचानक तेज आंधी पानी तूफान से एक विशाल का महुआ का पेड़ के जड़ सहित गिरने से महुआ का डोरी फल खा रहा एक 6 वर्ष का बैल की पेड़ में दबने से मौत हो गयी, घटना की जानकारी मिलने पर पशु मालिक माना नायक पिता बीरबल नायक द्वारा तहसीलदार एवं कोतवाली थाना अनूपपुर को सूचना देते हुए कार्यवाही करने के लिए अनुरोध किया, वर्षा काल के प्रारंभ होते ही वन क्षेत्रो से लगे ग्रामीण अंचलों में एक माह के मध्य अनेको बार अचानक आंधी तूफान के साथ आकाशीय बिजली गिरने, विशालकाय विभिन्न तरह के पेड़/पौधों के गिरने की घटनाएं बढ़ रही है, जिससे अब तक दो ग्रामीणों के पालतू मवेशी गाभिन भैंस एवं जवान बैल की मृत्यु की घटना हो चुकी है। पशु चिकित्सा विभाग द्वारा घटना स्थल पर पहुंचकर मृत मवेशी के शव का पीएम किया वहीं हल्का पटवारी औढेरा द्वारा पंचनामा तैयार कर के साथ राहत प्रकरण तैयार किया।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget