युवाओं से लाखों की ठगी, सीएमएचओ के फर्जी सील-साइन कर थमा दिया नियुक्ति पत्र, वार्ड बॉय निकला मास्टरमाइंड
शहडोल।
जिले में एक शातिर जालसाज ने स्वास्थ्य विभाग में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर सुनहरा जाल बुनकर 15 युवाओं के भविष्य और उनके परिवार की जमापूंजी के साथ खिलवाड़ किया। आरोपी ने खुद को रसूखदार बताते हुए युवाओं को स्वास्थ्य विभाग में वार्ड बॉय की पक्की नौकरी का झांसा दिया।
जिला मुख्यालय से लगे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पटासी में आउटसोर्स में वार्ड बॉय के पद में पदस्थ ज्ञानेंद्र सिंह द्वारा शहडोल एवं उमरिया जिले के 15 से अधिक बेरोजगार युवाओं को स्वास्थ्य विभाग में वार्ड बॉय की पक्की नौकरी दिलाने के नाम पर 15 लोगो से लगभग 7 लाख रुपये ऐठ लिए। इतना ही नहीं शास्त्री तेजी ने स्वास्थ्य विभाग के मुखिया मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) के फर्जी हस्ताक्षर एवं फर्जी शील युक्त ज्वाइनिंग लेटर तक थमा दिया। इस बात का खुलासा तब हुआ जब ज्वानिंग लेटर लेकर बताए गए विभाग में ज्वाइन करने पहचे तब उन्हें पता लगा कि उनके साथ ठगी हुई है , उनके साथ स्कैम हो गया। ठगी का शिकार हुए बेरोजगार युवकों ने इसकी शिकायत शहडोल एसपी की ,जिस पर कोतवाली पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग में रोजगार दिलाने के नापर बेरोजगार युवाओं से ठगी करने वाले कथित स्वास्थ्य विभाग का आउटसोर्स कर्मचारी वार्डबॉय के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। लेकिन वह अभी पुलिस की गिरफ्त से कोसों दूर और बेरोजगार युवाओं के साथ ठगी करने का पालन बना रहा है।
पीड़ित युवाओं की शिकायत पर शहडोल एसपी के निर्देशानुसार कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी मुख्यालय राजेंद्र मोहन दुबे ने पुष्टि की है कि आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। यह घटना न सिर्फ प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है, बल्कि यह भी दिखाती है कि कैसे बेरोजगारी और सिस्टम पर भरोसे का फायदा उठाकर ठग मासूम युवाओं को निशाना बना रहे हैं। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में कितनी तेजी से कार्रवाई करती है और क्या इ
