लॉज हादसे के मृतकों को जिला कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

लॉज हादसे के मृतकों को जिला कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप


अनूपपुर

जिला कांग्रेस अध्यक्ष गुड्डू चौहान की अपील पर कांग्रेसजन, नागरिकगण, समाजसेवी एवं पत्रकारगण गांधी चौक कोतमा पहुंचे, जहां सभी उपस्थित जनों ने 2 मिनट का मौन रखकर एवं कैंडल जलाकर, कोतमा लॉज/इमारत हादसे में मृतकों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी, और पत्रकारों से चर्चा करते हुए स्थानीय प्रशासन पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए। कोतमा बस स्टैंड के पास हुई दर्दनाक लॉज/इमारत गिरने की घटना में जान गंवाने वाले मृतकों को श्रद्धांजलि देने के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जहां हादसे में मृत हुए लोगों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई।

गुड्डू चौहान ने कहा की इस तरह की घटना बेहद दुखद और चिंताजनक है, जिसमें कई परिवारों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है और कई लोग घायल हैं। ऐसे में समाज के सभी वर्गों को एकजुट होकर पीड़ित परिवारों के साथ संवेदना व्यक्त करनी चाहिए। साथ ही प्रशासनिक व्यवस्थाओं की भी समीक्षा कर भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।     

गांधी चौक कोतमा पहुंचकर श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भारी संख्या में कांग्रेस नेतागणों, कार्यकर्तागणों, नगरवासियों एवं व्यापारीगणों ने कोतमा गांधी चौक में उपस्थित हुए। जिला कांग्रेस अध्यक्ष गुड्डू चौहान ने कहा कि जो मुआवजा राशि दी गई है वह बहुत कम है मृतक परिवार को 1 करोड़ और आश्रित को एक शासकीय नौकरी तथा घायलो को 50 लाख रुपए दिया जाए और कुछ घायल जिनका नाम सूची मे नहीं है उन्हें सूचीबद्ध कर उन्हें भी उपचार एवं सहायता राशि दी जाए। मकान मालिको पर लगे मुकदमें को भाजपा शासन जिला प्रशासन का अन्यायपूर्ण रवैया बताते हुए नगरीय प्रशासन पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए और दोषी अधिकारी, कर्मचारियों पर कार्यवाही की मांग की और कहा सभी पीड़ितजनो के लिये न्याय की लड़ाई कांग्रेस पार्टी लडेगी। 

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget