तालाब में आपत्तिजनक हालत में मिला जोड़ा, अवैध रेत उत्खनन, परिवहन पर ट्रैक्टर-ट्राली किया जब्त

तालाब में आपत्तिजनक हालत में मिला जोड़ा, अवैध रेत उत्खनन, परिवहन पर ट्रैक्टर-ट्राली किया जब्त


शहडोल

कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित मोहनराम तालाब इन दिनों असामाजिक तत्वों और नशेड़ियों का अड्डा बनता जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सुबह से लेकर रात तक यहां नशेड़ी नशा करने पहुंचते हैं, जिससे क्षेत्र का माहौल लगातार खराब हो रहा है। कई बार स्थानीय युवाओं ने यहां कपल्स को भी आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा है।

सोमवार शाम तालाब के पास स्थित एक पुराने मंदिर में एक जोड़े को आपत्तिजनक हालत में स्थानीय युवाओं ने पकड़ लिया। हालांकि युवक मौके से भागने में सफल रहा, जबकि महिला को स्थानीय लोगों ने रोक लिया। मामले की जानकारी स्थानीय निवासी नितिन शुरी ने अपने साथियों के साथ पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में युवा मौके पर पहुंच गए और डायल 112 की टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मोहनराम तालाब एक पवित्र स्थल है, लेकिन यहां कुछ लोग नशा और गलत गतिविधियों के लिए पहुंचकर माहौल खराब कर रहे हैं। लोगों ने पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग की है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस से कई बार इसकी शिकायत की गई, लेकिन कोतवाली पुलिस इस पर कोई दिलचस्पी नहीं दिख रही है। जिससे यहां ऐसे लोगों का जमावड़ा बना रहता है।

*अवैध रेत उत्खनन, परिवहन पर ट्रैक्टर-ट्राली किया जब्त*


शहडोल जिले के खैरहा थाना क्षेत्र अंतर्गत मझियार गांव में पुलिस ने अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्राली जब्त की है। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक और वाहन मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सराफा नदी से अवैध रूप से रेत का उत्खनन कर ट्रैक्टर-ट्राली के माध्यम से परिवहन किया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मझियार गांव के पास नदी से अवैध रेत निकाली जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़ लिया।

मौके पर ट्रैक्टर चालक बद्री कोल मिला, जिससे पूछताछ की गई। पूछताछ में चालक ने बताया कि वह वाहन मालिक सुमित उर्फ लाला द्विवेदी के कहने पर नदी से रेत लेने आया था। पुलिस ने मौके से ट्रैक्टर-ट्राली जब्त कर थाना ले आई।

पुलिस ने चालक और वाहन मालिक के खिलाफ खनिज अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget