क्रेसर डस्ट से बना दी छात्रावास की बाऊण्डी बाल, चोरी छिपाने तत्काल कर दी प्लास्टर
उमरिया
जिले के बिरसिंहपुर पाली कन्या छात्रावास की बाउन्ड्री बाल क्रेसर डस्ट से जोडाई का मामला प्रकाश में आया है। बताया जाता है कि लोक निर्माण विभाग ( पी आई यू) के व्दारा कन्या छात्रावास के नव निर्मित भवन में बाऊण्डी बाल बनाने का काम रीवा के किसी ठेकेदार को टेंडर में दिया गया है, जो काम पाली के एक अनाधिकृत ठेकेदार को पेटी कांटेक्ट में कराया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग के तय मापदण्डों के अनुरूप यह काम उत्तम किस्म की रेत से कराया जाना था, लेकिन कार्य एजेंसी के व्दारा क्रेसर डस्ट से ही तैयार कर दी गई है। इस बात को जब लोक निर्माण विभाग के समक्ष उठाया गया तो उन्होंने दूरभाष में ही संबंधित कार्य एजेंसी को फटकार लगाते हुए तत्काल कार्य स्थल से डस्ट हटवाने के निर्देश दिए, साथ ही यह भी कहा की जो डस्ट से बाऊण्डी बनायी गयी है उसको गिरा दिया जायेगा। तब तक ठेकेदार अपना काम कर बाऊण्डी बाल की प्लास्टर कर चलते बना। इस तरह मापदंड के विपरीत बनी बाऊण्डी बाल कितनी दिन चलेंगी, कह पाना कठिन हो गया है। ठेकेदार तो अपने तरह से काम कर चलता बना, अब बारी है लोक निर्माण विभाग की वह क्या कदम उठाता है की ठेकेदार के इशारों पर उसे हरी झंडी दे दी जायेगी ।
