तीन हाथियों का समूह पहुंचा टिटही के जंगल, रात में तोडा मकान खाया अनाज

तीन हाथियों का समूह पहुंचा टिटही के जंगल, रात में तोडा मकान खाया अनाज


अनूपपुर

तीन हाथियों का समूह 96 वें दिन से अनूपपुर जिले में विचरण कर रहे हैं, जो शनिवार की सुबह वन परिक्षेत्र अहिरगवां के टिटही जैतहरी के सागौन प्लांटेशन जंगल में पहुंचकर विश्राम कर रहे हैं। हाथियों के द्वारा तीन दिनों के मध्य तीन मकानो एक झोपडी में तोड़फोड़ कर घर के अंदर रखे फसलों को खाया वहीं कई किसानों के खेत एवं बाडी में विभिन्न तरह की फसलों को आहार बनाते रहे।

विगत 96 दिन से तीन हाथियों का समूह छत्तीसगढ़ की सीमा को पार करते हुए मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिला अंतर्गत जैतहरी, अनूपपुर वन परिक्षेत्र,तहसील की सीमा पारकर एक दिन शहडोल लेकर बुढार इलाके में विचरण करते हुए विगत चार दिनों से वन परिक्षेत्र अहिरगवां,तहसील एवं जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के जंगलों में दिन में ठहरते हुए रात होने पर ग्रामीण अंचलों में पहुंचकर ग्रामीण के घर/बाडी एवं खेतों में लगे एवं रखें विभिन्न तरह के अनाजों को खाया। ग्रामीणों द्वारा हाथियों के समूह को अपने इलाके से दूर किए जाने पर कई गांव में कई बार हाथियों द्वारा दौड़ा कर अपनी सुरक्षा की है। शनिवार की सुबह टिटही/जैतहरी बीट के सागौन प्लांटेशन के जंगल में पहुंचकर विश्राम कर रहे हैं। अपने इलाके में हाथियों के समूह को के आने पर ग्रामीण जन विभिन्न माध्यमों से हाथियों को अपने इलाके से दूर करने की कोशिश करते रहे, इस बीच हाथियों ने भी अपने बचाव के लिए आम जनों को दौड़ाते भगाते रहे वन विभाग अहिरगवां बिजुरी के वन अधिकारी/कर्मचारी, सुरक्षाश्रमिकों, ग्राम पंचायतो के पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों के साथ हाथियों के विचरण पर निरंतर निगरानी रखते हुए ग्रामीण जनों की सुरक्षा हेतु विभिन्न माध्यमों से सूचना दिए जाने के कारण अब तक किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति निर्मित नहीं हो सकी, वहीं राजस्व विभाग के पटवारी ने हाथियों के समूह द्वारा किए गए विभिन्न तरह के नुकसान का ग्रामीणों के साथ स्थल पर पहुंचकर राहत पर प्रकरण तैयार किया जा रहा है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget