1.50 लाख का गांजा बाइक सहित जप्त, 2 आरोपी गिरफ्तार
अनूपपुर
जिले के थाना भालूमाड़ा की पुलिस टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करो एवं बिक्रेताओं के विरूद्ध छापामार कार्यवाही की है। मुखबिर से अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री की सूचना मिलने पर थाना भालूमाड़ा की पुलिस टीम छट तालाब के पास जमुना में घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई तो आरोपी अशोक पटेल पिता मनसुख लाल पटेल उम्र 56 वर्ष निवासी बनगवाँ चौकी फुनगा थाना भालूमाडा एवं जालिम सिंह पिता जगतनारायण सिंह उम्र 54 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 10 भालूमाडा दोनो अपने साथ एक बोरी में 12 किलो 480 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा की कुल कीमत 1 लाख 50 हजार व एक मोटरसाइकिल क्रमांक MP 65 M 2251 जिसकी कीमत 50 हजार है जप्त किया गया। पूछताछ पर आरोपी ने बताया की अनिल पटेल निवासी छिल्पा से उक्त मादक पदार्थ गांजा खरीद कर लाना छट तालाब के पास बिक्री करने हेतु ग्राहक का इंतजार कर रहा था। दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 98/2026 धारा 8/20बी एनडीपीएस एक्ट कायम किया गया।
