पुत्र ने की थी माँ की हत्या, पुलिस ने अंधी हत्या का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

पुत्र ने की थी माँ की हत्या, पुलिस ने अंधी हत्या का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार 


अनूपपुर

18 मार्च 2026 को जरिये मोबाईल सूचना मिली की ग्राम बरबसपुर खेत में एक महिला का शव पडा हुआ है, थाना प्रभारी भालूमाडा उप निरी. डी.एस. बागरी अपने स्टाफ के साथ तत्काल रवाना होकर सूचना की तस्दीक की गई तो ग्राम बरबसपुर में डुग्गी तालाब के पास चूडामणि केवट के खेत में एक महिला का शव पडा हुआ पाया गया, जिसकी पहचान नंसी बाई यादव पति भगवान दास उर्फ लल्लू यादव उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम बरबसपुर थाना भालूमाडा जिला अनूपपुर के रुप में हुई। मौके पर मृतिका के पुत्र बब्बी यादव की सूचना पर जीरो पर मर्ग इंटीमेशन कायम कर मृतिका के शव का पंचनामा कार्यवाही कर शव का पीएम कराया गया, डाक्टर द्वारा पीएम रिपोर्ट में मृतिका की मृत्यु गले में रस्सी या साडी के फंदे से दबाने के कारण श्वांस अवरुद्ध होने से  मृत्यु होना लेख किया, मर्ग जांच पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना भालूमाडा में अप.क्र. 86/2026 धारा 103(1) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । 

हत्या जैसे गंभीर जाघन्य अपराध विशेष टीम गठित कर अज्ञात आरोपी की पता तलास की गई एवं विश्वस सूत्रों से मिली जानकारी के आधार  पर, मृतिका नंसी बाई यादव के बडा पुत्र संदेही हरिश्चन्द्र उर्फ बियानू यादव पिता भगवान दास उर्फ लल्लू यादव उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम बरबसपुर से पूछताछ किया गया, पूछताछ पर उक्त संदेही ने अपनी माँ नंसी बाई यादव को रोज शराब पीने एवं इधर उधर घूमने से मना करने पर, नही मानने के कारण एवं भूमि संबंधी कागजात रख लेने भूमि का हिस्सा बांट नही करने एवं भूमि बेंचने से इंकार करने पर गुस्सा होकर,  16 मार्च 2026 की रात्रि 12 बजे से 01 बजे के बीच जब मृतिका नंसी बाई अपने घर में शराब के नशे में सो रही थी, तब उसी के पहने हुए साडी कपडा से हत्या करने के नियत से मुंह दबाकर हत्या कर देना और हत्या के आरोप से बचने के लिए मृतिका के शव को रात्रि में ही अपने कंधे में उठा कर ले जाकर घर से लगभग 800 मीटर की दूरी डुग्गी तालाब के पास चूडामणि के खेत में लाश को ठिकाने लगा देना बताया, स्वतः आरोपी ने अपराध घटित करना स्वीकार किया। आरोपी के विरूद्ध हत्या के पर्याप्त सबूत एवं वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्रित कर उक्त अपराध धारा में आरोपी हरिश्चन्द्र उर्फ बियानू यादव पिता भगवान दास यादव उर्फ लल्लू उम्र 27 वर्ष निवासी बरबसपुर को गिरफ्तार किया गया है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget