रेत के अवैध खनन मामला, ट्रैक्टर पलटने से चालक की हुई मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस को खदेड़ा

रेत के अवैध खनन मामला, ट्रैक्टर पलटने से चालक की हुई मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस को खदेड़ा


शहडोल

शहडोल। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की सीमा पर अवैध रेत खनन को लेकर कार्रवाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। बरना नदी में रेत से भरा ट्रैक्टर पलटने से 25 वर्षीय चालक सोनू चक्रवाह की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने मध्य प्रदेश पुलिस को मौके से खदेड़ दिया। पुलिसकर्मी वाहन छोड़कर भाग निकले, जबकि ग्राम रक्षा समिति के एक सदस्य को ग्रामीणों ने पकड़कर छत्तीसगढ़ पुलिस के हवाले कर दिया।

छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले के केल्हारी थाना प्रभारी मनीष धुर्वे के अनुसार जैतपुर थाना क्षेत्र की चौकी दर्शिला पुलिस अवैध उत्खनन की सूचना पर बरना नदी पहुंची थी। नदी का एक हिस्सा मध्य प्रदेश के जैतपुर थाने और दूसरा छत्तीसगढ़ के केल्हारी थाने की सीमा में आता है। आरोप है कि छत्तीसगढ़ सीमा में मौजूद रेत से भरे ट्रैक्टर को मध्य प्रदेश पुलिस अपने राज्य ले जाने लगी। चालक सोनू चक्रवाह ने इसका विरोध किया तो पुलिसकर्मियों ने लाठी-डंडों से मारपीट की। इसी दौरान वह ट्रैक्टर लेकर भागने लगा, लेकिन अनियंत्रित होकर वाहन पलट गया और उसकी मौत हो गई।

हादसे के बाद नदी में मौजूद अन्य ग्रामीण एकत्र हो गए और मध्य प्रदेश पुलिस को खदेड़ दिया। पुलिस का वाहन मौके पर ही छूट गया। ग्रामीणों ने ग्राम रक्षा समिति के सदस्य मधुर जैसवाल को पकड़ लिया और केल्हारी पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी मनीष धुर्वे टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सदस्य को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget