तेज रफ्तार टेलर ने स्कूटी सवार मारी टक्कर, एसईसीएल कर्मचारी की मौके पर हुई मौत

तेज रफ्तार टेलर ने स्कूटी सवार मारी टक्कर, एसईसीएल कर्मचारी की मौके पर हुई मौत


शहडोल 

जिले के बुढार नेशनल हाईवे पर एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी सवार एसईसीएल कर्मचारी को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई और देखते ही देखते खुशियों का त्योहार मातम में बदल गया।

अनूपपुर जिले के संजयनगर निवासी एसईसीएल कर्मचारी राजेंद्र प्रसाद दुबे अपने निर्माणाधीन मकान का जायजा लेने स्कूटी से शहडोल जा रहे थे। जैसे ही वे बुढार स्थित नेशनल हाईवे पर टाटा मोटर्स के पास पहुंचे थे, पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चालक लापरवाही से वाहन चला रहा था। हादसे के बाद ट्रेलर मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने वाहन को जब्त कर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं।

इस दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन ली। होली के त्यौहार में हुए इस हादसे ने सड़क सुरक्षा और लापरवाह ड्राइविंग पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि टाटा मोटर्स की ओर जा रहे ट्रेलर से स्कूटी सवार की टक्कर हुई, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। मामले में कार्रवाई की जा रही है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget