नाबालिग का अपहरण कर बलात्कार का आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

नाबालिग का अपहरण कर बलात्कार का आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार


शहडोल

जिले के सोहागपुर थाना पुलिस ने एक सनसनीखेज मामले को सुलझाने में सफलता हासिल की है। 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के अपहरण और उसके साथ दुष्कर्म के आरोपी 25 वर्षीय धर्मेंद्र जायसवाल को को गिरफ्तार कर लिया गया। मामला 21 जनवरी 2026 की रात का है। फरियादी ने थाना सोहागपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी 15 वर्षीय पुत्री, जो कक्षा 10वीं की छात्रा है, घर से अचानक लापता हो गई। परिजनों ने पूरे इलाके में छानबीन की, रिश्तेदारों और पड़ोसियों से पूछताछ की, लेकिन बालिका का कोई सुराग नहीं मिला। संदेह होने पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बहला-फुसलाकर ले जाने की धाराओं में मामला पंजीकृत किया। 

मामले की गंभीरता को भांपते हुए शहडोल पुलिस ने तत्काल विशेष जांच टीम का गठन किया। तकनीकी साक्ष्यों जैसे सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन ट्रैकिंग और मुखबिरों की गुप्त सूचनाओं के सहारे पुलिस ने लगातार पीछा किया। लंबी खोज के बाद 25 फरवरी 2026 को शहडोल रेलवे स्टेशन से नाबालिग बालिका को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। पुलिस ने नियमानुसार बालिका की काउंसलिंग की और उसे परिजनों के हवाले कर दिया। विवेचना के दौरान 26 फरवरी 2026 को न्यायालय शहडोल के समक्ष बालिका के कथन दर्ज कराए गए। इन कथनों से सनसनीखेज खुलासा हुआ कि आरोपी ने बालिका के साथ दुष्कर्म किया था। इसके आधार पर प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 127(4), 62(2)(m), 65(1) के साथ-साथ पॉक्सो एक्ट की धारा 5एल/6 जोड़ी गई। आरोपी की पहचान छतवई निवासी धर्मेंद्र जायसवाल (उम्र 25 वर्ष, पिता देवलाल जायसवाल) के रूप में हुई। आरोपी को न्यायालय शहडोल के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget