नाबालिग बालिका का अश्लील फोटो डालने वाला, चेक बाउंस पर व दुष्कर्म पर 03 आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग बालिका का अश्लील फोटो डालने वाला, चेक बाउंस पर व दुष्कर्म पर 03 आरोपी गिरफ्तार


अनूपपुर 

17 वर्षीय नाबालिग बालिका के द्वारा अपने परिजनों के साथ पुलिस अधीक्षक अनूपपुर कार्यालय में मिलकर शिकायत की गई कि सोशल मीडिया इन्स्टाग्राम पर उसके अश्लील फोटोग्राफ मोबाईल नम्बर के साथ वायरल कर दिया गया है। जिसमें लिखा गया कि सेक्स वर्क के लिए इस लड़की से मोबाइल नंबर पर संपर्क करें।  जिससे नाबालिग बालिका और उसके परिजनों का जीना मुश्किल हो गया है।

पुलिस अधीक्षक अनूपपुर के निर्देशन में तत्काल नाबालिग बालिका की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली अनूपपुर में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 42/26 धारा 67,67ए आई.टी. एक्ट पंजीबद्ध किया गया। टी.आई. कोतवाली अरविन्द जैन के नेतृत्व में पुलिस की टीम के द्वारा इन्स्टाग्राम आई.डी. के यूजर का पता किया जाकर आरोपी उत्तरा कुमार उर्फ उदय केवट पिता हीरालाल केवट उम्र करीब 34 साल निवासी ग्राम गतवा पोस्ट सिलादेही थाना बिलरा जिला जांजगीर चांपा (छ.ग.) को जांजगीर चांपा (छत्तीसगढ) से गिरफ्तार किया जाकर पुलिस रिमाण्ड लिया गया है। पुलिस ने आरोपी उत्तरा कुमार केवट के द्वारा सोशल मीडिया इन्स्टाग्राम में अश्लील फोटो एवं मैसेज पोस्ट किये जाने में प्रयुक्त उसका रेडमी कंपनी का स्मार्ट फोन एवं दो मोबाईल सिम जप्त की गई है। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह जम्मू कश्मीर के कठुआ में अपने माता पिता के साथ प्रायवेट नौकरी करता था, जहां उसका परिचय एवं दोस्ती अनूपपुर जिले की रहने वाली उक्त 17 वर्षीय नाबालिग बालिका से हो गया था कालान्तर में जब नाबालिग बालिका ने आरोपी से बातचीत करना बंद कर दिया तो नाराज होकर आरोपी के द्वारा अश्लील फोटो एवं अश्लील मैसेज इन्स्टाग्राम में पोस्ट किये गये है।

*नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी मामा गिरफ्तार*


अनूपपुर

जिले में नाबालिग की रिपोर्ट पर थाना जैतहरी में अपराध  धारा 64(2)(m), 64(2)(f), 65(1), 351(3) बीएनएस तथा 5(l), 5(j)(ii), 6 पॉक्सो एक्ट के तहत जैतहरी पुलिस अपराध पंजीबद्ध किया गया। नाबालिग पीड़िता निवासी ने रिपोर्ट अस्पताल चौकी शहडोल में रिपोर्ट किया था कि जब वह पिछले वर्ष माह सितंबर 2025 में अपनी मम्मी के साथ नानी  के घर गई थी तो वहां  मामा ने जबरजस्ती बुरा काम किया है जिससे वह गर्भवती है। पीड़िता की रिपोर्ट पर अस्पताल चौकी शहडोल थाना सोहागपुर से जीरो का अपराध प्राप्त कर बीएनएस एवं पॉक्सो अधिनियम की गंभीर धाराओं के तहत थाना जैतहरी में असल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जैतहरी पुलिस के त्वरित कार्यवाही कार्यवाही कर नाबालिक पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी मामा निवासी अमगवा को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। न्यायालय द्वारा जेल वारंट जारी होने पर आरोपी को जिला जेल अनूपपुर में दाखिल किया गया।

चेक बाऊंस का फरार वारण्टी गिरफ्तार


अनूपपुर पुलिस ने धारा 138 एन.आई.ए. एक्ट के तहत फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिये गये है जिसके पालन में टी.आई. कोतवाली अनूपपुर की पुलिस टीम के द्वारा फरार वारण्टी को गिरफ्तार किया गया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी अनूपपुर के द्वारा प्रकरण क्रमांक 103/25 में आरोपी अमन गुप्ता पिता नारायण गुप्ता उम्र 24 साल निवासी वार्ड न. 08 आदर्श मार्ग अनूपपुर का गिरफ्तारी वारण्ट जारी किया गया है जो पुलिस टीम द्वारा उक्त वारण्टी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget