समाचार 01 फ़ोटो 01

स्वयंसेवक शोध छात्रों ने दोषी प्रोफेसरों पर FIR दर्ज करने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, शिक्षा मंत्री, मुख्यमंत्री से लगाईं गुहार

*गैरजमानती धाराओं पर मामला दर्ज*

अनूपपुर

स्वयंसेवक शोध छात्रों को जिन्हें पीएचडी कोर्स से बर्खास्त करके, हॉस्टल से बाहर निकाल दिया गया है, साथ ही उनके विरुद्ध झूठी प्राथमिक की अमरकंटक थाने में दर्ज कर दी गई है। इन सभी स्वयंसेवको की शाखा लगाने की समान भागवा ध्वज, झंडा की पिलर एवं सभी सामान को छात्रावास अधीक्षकों ने जप्त कर लिया है। इनके कमरों लगी भारत माता की फोटो को हॉस्टल के कमरों से फाड़कर उसे जला दिया है। इन सभी घटना से दुखी सभी शोध छात्रों आर्यन कुमार गर्ग, सुरेश यादव, अभय यादव, ब्रिजेश यादव, राहुल कुमार पाल, दयाशंकर मिश्रा, रितिक कुमार, अनिकेत सिंह, शिवेन्द्र कुमार तिवारी, कुमार मंगलम ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिक्षा मंत्री  धर्मेंद्र प्रधान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव तथा जिलाधीश जिला अनूपपुर एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौपा है। 

जनजातीय विवि के शोध छात्र एवं आरएसएस के विभिन्न दायित्व में राष्ट्र सेवा कर रहे आर्यन कुमार गर्ग, सुरेश यादव, अभय यादव, ब्रिजेश यादव, राहुल कुमार पाल, दयाशंकर मिश्रा, रितिक कुमार, अनिकेत सिंह, शिवेन्द्र कुमार तिवारी, कुमार मंगलम पर अपराध क्रमांक प्र.सू.रि.सं. 0048 दिनाँक 21/03/2026 को भारतीय न्याय संहिता 2023 की धाराएं 126(2), 296, 351(3), 3(5) के तहत अमरकंटक थाना में एफआईआर दर्ज कर लिया गया है, इस एफआईआर में शोध छात्र जय गणेश दीक्षित का भी नाम है। चार्ल्स वर्गीस पिता सी. के. वर्गीस ने एफआईआर दर्ज करवाई है, एफआईआर में उल्लेख है की- ‘सुबह मेरा पड़ोसी डक्टर अनीता शर्मा ने मुझे बताई कि रात में करीब 9 बजे ट्रांजिट आवास में आकर आपके मकान संख्या 24 जो बंद था जिसमे जोर से धक्का मारने की आवाज सुनकर मैं अपने क्वार्टर से बाहर निकली।

शोध छात्रों ने बताया की भारत सरकार के सीसीएस रूल की धारा 7 एवं भारत सरकार के डीओपीटी तथा यूजीसी द्वारा जारी निर्देश के अनुसार शासकीय सेवा में कार्यरत प्रोफेसर या लोक सेवक एक साथ एकत्रित होकर आंदोलन, धरना, प्रदर्शन नहीं कर सकते हैं। इस बर्खास्तगी होना तय है। ज्ञात हो की इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय एक्ट में तथा इसके ऑर्डिनेंस में टीचर एसोसिएशन बनाने का कोई प्रावधान नहीं है, जब एक्ट में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है तब इस प्रकार का गैर-सरकारी संगठन बनाकर उसके बैनर तले इकट्ठा होकर धरना प्रदर्शन करके छात्रों पर फर्जी और झूठी एफआईआर लिखवाने तथा उन्हें बर्खास्त करवाने के लिए की गई कार्रवाई अपने आप में छात्र विरोधी और राष्ट्र विरोधी गतिविधि को प्रमाणित करता है। इस मामले में छात्रों ने सभी वीडियो, व्हाट्सएप पर की गई चैटिंग तथा फोटोग्राफ्स को भी संलग्न करके भेजा गया है। 

धर्मांतरित हुए छात्र तथा उसके अन्य सहयोगी कम्युनिस्ट विचारधारा के एससी-एसटी छात्रों द्वारा कुलपति के ईमेल पर राष्ट्रवादी लोगों के विरुद्ध झूठी शिकायत प्रेषित की जा रही है ताकि कुलपति से जाँच कमेटी बनवाकर उन्हें भी फसाया जा सकें, प्रशासन के नजदीकी कुछ प्रोफेसरों द्वारा चोरी करके प्राप्त दस्तावेजों का हाईकोर्ट में झूठी केश करने की पोल खुल गई है, । धर्मांतरित हुए छात्र  हॉस्टल में अवैध कार्यों को लगातार अंजाम दे रहे हैं तथा इसकी पर्याप्त साक्ष्य भी मौजूद है।

समाचार 02 फ़ोटो 02

नाबालिग बालिका का अश्लील फोटो एवं मैसेज वायरल करने का आरोपी गिरफ्तार

अनूपपुर 

17 वर्षीय नाबालिग बालिका के द्वारा अपने परिजनों के साथ पुलिस अधीक्षक अनूपपुर कार्यालय में मिलकर शिकायत की गई कि सोशल मीडिया इन्स्टाग्राम पर उसके अश्लील फोटोग्राफ मोबाईल नम्बर के साथ वायरल कर दिया गया है। जिसमें लिखा गया कि सेक्स वर्क के लिए इस लड़की से मोबाइल नंबर पर संपर्क करें।  जिससे नाबालिग बालिका और उसके परिजनों का जीना मुश्किल हो गया है।

पुलिस अधीक्षक अनूपपुर के निर्देशन में तत्काल नाबालिग बालिका की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली अनूपपुर में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 42/26 धारा 67,67ए आई.टी. एक्ट पंजीबद्ध किया गया। टी.आई. कोतवाली अरविन्द जैन के द्वारा उक्त प्रकरण की विवेचना की गई, जिनके नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक गोविन्द पनिका प्रधान आरक्षक महेन्द्र सिहं, प्रधान आरक्षक रीतेश सिहं, सायबर सेल अनूपपुर से प्रधान आरक्षक राजेन्द्र अहिरवार, आरक्षक पंकज मिश्रा की टीम के द्वारा इन्स्टाग्राम आई.डी. के यूजर का पता किया जाकर आरोपी उत्तरा कुमार उर्फ उदय केवट पिता हीरालाल केवट उम्र करीब 34 साल निवासी ग्राम गतवा पोस्ट सिलादेही थाना बिलरा जिला जांजगीर चांपा (छ.ग.) को जांजगीर चांपा (छत्तीसगढ) से गिरफ्तार किया जाकर पुलिस रिमाण्ड लिया गया है। पुलिस ने आरोपी उत्तरा कुमार केवट के द्वारा सोशल मीडिया इन्स्टाग्राम में अश्लील फोटो एवं मैसेज पोस्ट किये जाने में प्रयुक्त उसका रेडमी कंपनी का स्मार्ट फोन एवं दो मोबाईल सिम जप्त की गई है। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह जम्मू कश्मीर के कठुआ में अपने माता पिता के साथ प्रायवेट नौकरी करता था, जहां उसका परिचय एवं दोस्ती अनूपपुर जिले की रहने वाली उक्त 17 वर्षीय नाबालिग बालिका से हो गया था कालान्तर में जब नाबालिग बालिका ने आरोपी से बातचीत करना बंद कर दिया तो नाराज होकर आरोपी के द्वारा अश्लील फोटो एवं अश्लील मैसेज इन्स्टाग्राम में पोस्ट किये गये है।

समाचार 03 फ़ोटो 03

दिव्यांगजन रैम्प निर्माण को मिली हरी झंडी, अधिवक्ता व पूर्व पार्षद ने सामने लाई पूरी सच्चाई

अनूपपुर

अधिवक्ता रूपांशु अग्रवाल के एक महत्वपूर्ण आवेदन के जवाब में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल ने स्वीकार किया है कि जैतहरी रेलवे स्टेशन पर दिव्यांगजनों की सुविधा हेतु रैम्प निर्माण का ठेका पहले ही दिया जा चुका है तथा इस कार्य को 27 मई 2026 तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

जबलपुर उच्च न्यायालय, मध्यप्रदेश के अधिवक्ता एवं वार्ड नं. 01, जैतहरी के निवासी रूपांशु अग्रवाल ने बिलासपुर मंडल अभियांत्रिकी विभाग को आवेदन प्रस्तुत किया था। इस आवेदन  से यह स्पष्ट हो गया है कि रेलवे ने जैतहरी स्टेशन पर दिव्यांगजनों के लिए रैम्प का ठेका ₹1,34,54,838.85 (एक करोड़ चौंतीस लाख चौवन हजार आठ सौ अड़तीस रुपये पचासी पैसे) में दे दिया है। अब जनता को अधिकार है कि वह इस कार्य की प्रगति पर कड़ी नजर रखे। वरि. मंडल अभियंता (मध्य) बिलासपुर के कार्यालय द्वारा दिनांक 24 मार्च 2026 को जारी पत्र क्र. दपूमरे/बीएसपी/इंजी./सू.का.अधि./25-26/155(A) में स्पष्ट किया गया है कि यह कार्य टेंडर क्र. DRM-ENGG-BSP-T-82-25-26/10370550137610 के अन्तर्गत आवंटित किया जा चुका है।

रेलवे के जवाब के अनुसार यह कार्य मेसर्स आर.एस.टी. सर्विसेज, ग्राम बेलग्रा, पोस्ट बंघुसरा, बिकापुर, अयोध्या (उ.प्र.) – 224205 को सौंपा गया है। अनुबंध की कुल राशि रु. 1,34,54,838.85 (एक करोड़ चौंतीस लाख चौवन हजार आठ सौ अड़तीस रुपये पचासी पैसे) है तथा कार्य पूर्ण करने की निर्धारित अवधि 09 माह है।

अधिवक्ता रूपांशु अग्रवाल का कहना है कि यह जनता को बताने का प्रयास है कि उनके क्षेत्र में कितने महत्वपूर्ण कार्य चल रहे हैं और सरकारी धन का सदुपयोग हो रहा है या नहीं। यदि समय पर कार्य पूर्ण नहीं होता, तो वे उचित कानूनी कदम उठाने के लिए तत्पर हैं।

समाचार 04 फ़ोटो 04

11वीं के दो छात्र छात्रावास से हुए गायब, थाना में हुई शिकायत, पुलिस तलाश में जुटी

शहडोल

जिले के धुरवार एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छात्रावास से 11वीं कक्षा के दो छात्र लापता हो गए हैं। सुबह उपस्थिति के दौरान दोनों छात्र नहीं मिलने पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन छात्रों की तलाश में जुट गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार छात्रावास वार्डन अरुण कुमार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि रात्रि गणना के दौरान सभी छात्र छात्रावास में मौजूद थे, लेकिन सुबह की गणना में दो छात्र गायब मिले। दोनों छात्र कक्षा 11वीं के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और छात्रों की तलाश शुरू कर दी गई है।

गौरतलब है कि छात्रावास से पहले भी एक छात्रा लापता हो चुकी है, जिसका अब तक कोई पता नहीं चल पाया है। लगातार छात्र-छात्राओं के लापता होने की घटनाओं से अभिभावकों में नाराजगी बढ़ रही है। परिजनों ने छात्रावास प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बच्चों को पढ़ाई के लिए छात्रावास भेजा था, लेकिन उनकी सुरक्षा ही नहीं हो पा रही है। छात्रावास में कई कर्मचारी तैनात रहते हैं, गेट भी बंद रहता है, इसके बावजूद बच्चों का इस तरह लापता हो जाना गंभीर सवाल खड़े करता है।

वहीं सोहागपुर थाना प्रभारी अरुण पांडे ने बताया कि मामले में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है और लापता छात्रों की तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। एसी ट्राइबल आनंद राय सिन्हा ने भी बताया कि विभागीय स्तर पर मामले की जांच कराई जा रही है। जल्द ही छात्रों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

समाचार 05 फ़ोटो 05

तीन गजराज भटककर अनूपपुर से पहुँचे शहडोल जिला, फसलो को किया नुकसान, वन विभाग एलर्ट

शहडोल

अनूपपुर जिले से भटकते हुए तीन जंगली हाथी शहडोल जिले के बुढार वन परिक्षेत्र में पहुंच गए हैं। हाथियों की आमद के बाद वन विभाग अलर्ट मोड पर है और लगातार उनकी निगरानी की जा रही है। हाथियों के मूवमेंट को देखते हुए वन विभाग ने दो विशेष निगरानी दल गठित किए हैं, जिनमें कुल 15 कर्मचारी शामिल हैं। दोनों टीमों का नेतृत्व बुढार रेंजर सलीम खान और केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, यह तीनों हाथी पिछले कुछ महीनों से अनूपपुर जिले के अलग-अलग जंगल क्षेत्रों में घूमते रहे और अब शहडोल जिले की सीमा में प्रवेश कर गए हैं। पहले हाथी बुढार वन परिक्षेत्र के अरझुली क्षेत्र में देखे गए थे। इसके बाद बीती रात हाथियों ने लगभग 10 किलोमीटर का सफर तय किया और अब वे पश्चिमी कटौतिया के आरएफ 87 और 88 के जंगल क्षेत्र में मौजूद हैं।

वन विभाग के अनुसार, हाथियों ने रात के दौरान खेतों में घुसकर लगभग एक एकड़ फसल को नुकसान पहुंचाया है। इसके अलावा बुढार क्षेत्र के कठई गांव के जमुनिया टोला में गांव के किनारे स्थित पंकू सिंह के घर में भी हाथियों ने तोड़फोड़ की। घर में रखा महुआ और धान हाथियों ने खा लिया, जिससे ग्रामीण को नुकसान हुआ है।

हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग लगातार आसपास के गांवों में मुनादी करवा रहा है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। लोगों से अपील की गई है कि वे रात में जंगल या खेत की ओर न जाएं और हाथियों के पास जाने की कोशिश न करें। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि हाथी फिलहाल अपने पुराने कॉरिडोर के रास्ते आगे बढ़ रहे हैं और संभावना है कि वे छत्तीसगढ़ की ओर वापस लौट सकते हैं, क्योंकि यह हाथी उसी दिशा से अनूपपुर होते हुए शहडोल पहुंचे थे। फिलहाल वन अमला लगातार हाथियों की निगरानी में जुटा हुआ है।

समाचार 06 फ़ोटो 06

जल संकट से त्रस्त ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, अडानी थर्मल पावर के बैराज पर फूटा जनाक्रोश

*नदी पर बने एनीकट को बताया अवैध, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन*

अनूपपुर

कोतमा क्षेत्र में अडानी ग्रुप की अनूपपुर थर्मल पावर परियोजना पर मझौली पंचायत अंतर्गत नदी पर कंपनी द्वारा बनाए गए एनीकट (बैराज) के कारण क्षेत्र में गंभीर जल संकट उत्पन्न होने का आरोप लगाते हुए सोमवार को सैकड़ों ग्रामीणों और युवाओं ने प्रदर्शन किया।

ग्रामीणों का कहना है कि कंपनी द्वारा नदी पर बनाए गए बांध में पानी भरा हुआ है, जबकि कोतमा, पसान नगर पालिका सहित नदी किनारे बसे लगभग आधा सैकड़ा से अधिक गांवों के लोग पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं। पिछले तीन दिनों से बढ़ते जल संकट से परेशान होकर रामजी रिंकू मिश्रा और गुड्डू चौहान के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवक बैराज स्थल पर पहुंचे और नारेबाजी कर विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शन के दौरान जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता देख प्रशासन भी सतर्क हो गया। मौके पर राजस्व और पुलिस अधिकारियों के साथ कंपनी के प्रतिनिधि भी पहुंचे। स्थिति को देखते हुए बांध के नीचे से पानी का कुछ हिस्सा छोड़ा गया, जिससे नदी में जल प्रवाह शुरू हो सका। कंपनी ने नदी के ऊपर अस्थायी सड़क बनाकर प्राकृतिक जल प्रवाह और जलीय जीव-जंतुओं के अस्तित्व को भी खतरे में डाल दिया है। साथ ही अवैध ब्लास्टिंग के कारण नदी का पानी भी प्रदूषित और जहरीला होने की आशंका जताई गई है।

प्रदर्शन के दौरान मझौली और खमरौध पंचायत की सीमा पर स्थित बैराज स्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिसके चलते प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम के लिए तहसीलदार सहित कई थाना से पुलिस बल तैनात किया। 

इस दौरान ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर अवैध रूप से बने एनीकट को हटाने, जल संकट से राहत दिलाने तथा पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल संकट का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में आंदोलन और तेज किया जाएगा। 

समाचार 07

कलेक्टर ने नरवाई जलाना किया प्रतिबंधित

उमरिया

जिले में रवि के सीजन में गेहूँ मुख्य फसल के रूप में ली जा रही है। उक्त फसल की कटाई मुख्य रूप से कंबाईन हार्वेस्टर के माध्यम से की जाती है। कंबाइन हार्वेस्टर से कटाई उपरांत फसलों की नरवाई में आग लगाने की घटनाओं में तेजी से वृद्धि हुई है। आग लगाने से भूमि की उर्वरा शक्ति में कमी होती है तथा पर्यावरण भी गंभीर रूप से प्रभावित होता है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के द्वारा नरवाई में आग लगाने की घटनाओं को सेटेलाईट मैपिंग की जा रही है। नरवाई में आग लगाना कृषि के लिये नुकसानदायक होने के साथ ही पर्यावरण की दृष्टि से भी हानिकारक है। इसके कारण विगत वर्षों में गंभीर स्वरूप की अग्नि दुर्घटनाएं घटित हुई है तथा व्यापक संपत्ति की हानि होती है। ग्रीष्म ऋतु में बढ़ते जल संकट में इससे बढोत्तरी तो होती है ही साथ ही कानून व्यवस्था के लिये विपरीत परिस्थितियां निर्मित होती हैं।

समाचार 08

कलेक्टर ने ईव्हीएम गोदाम का किया निरीक्षण

उमरिया

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी धरणेन्द्र कुमार जैन ने राजनैतिक दलो के साथ कलेक्टर परिसर स्थित ईव्हीएम गोदाम का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान उन्होने सीयू कक्ष,बीयू कक्ष का निरीक्षण किया । इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी रीता डेहरिया,राजनैतिक मान्यता प्राप्त दलों से धनुषधारी सिंह, शिशुपाल यादव,प्रदीप रजक,नीरज यादव,निर्वाचन सुपरवाईजर हरिशंकर झारिया सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

समाचार 09

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक संपन्न

उमरिया

कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक कलेक्टर सभागार में संपन्न हुई । बैठक में कलेक्टर द्वारा  एएनसी पंजीयन अनमोल पोर्टल पर 100 प्रतिशत किए जाने,हाई रिस्क गर्भवती माता के एनीमिया प्रबंधन का अपडेशन पोर्टल पर करने , एचपीवी वैक्सीनेशन हेतु अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने मातृ मृत्यु एवं शिशु मृत्यु दर की समीक्षा,एनआरसी की समीक्षा करते हुए स्वास्थ्य विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग को कुपोषित बच्चों को भर्ती कराने, 70 प्लस एवं सामान्य पोर्टल आधारित लाभार्थी का आयुष्मान कार्ड बनाने, आउट रीच गतिविधि के तहत अधिक से अधिक किशोरियों को लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को अनुपातिक लक्ष्य अनुरूप उपलब्धि संतोष जनक ना पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

समाचार 10

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी मामा गिरफ्तार कर भेजा जेल 

अनूपपुर

नाबालिग की रिपोर्ट पर थाना जैतहरी में अपराध  धारा 64(2)(m), 64(2)(f), 65(1), 351(3) बीएनएस तथा 5(l), 5(j)(ii), 6 पॉक्सो एक्ट के तहत जैतहरी पुलिस अपराध पंजीबद्ध किया गया। नाबालिग पीड़िता निवासी ने रिपोर्ट अस्पताल चौकी शहडोल में रिपोर्ट किया था कि जब वह पिछले वर्ष माह सितंबर 2025 में अपनी मम्मी के साथ नानी  के घर गई थी तो वहां  मामा ने जबरजस्ती बुरा काम किया है जिससे वह गर्भवती है। पीड़िता की रिपोर्ट पर अस्पताल चौकी शहडोल थाना सोहागपुर से जीरो का अपराध प्राप्त कर बीएनएस एवं पॉक्सो अधिनियम की गंभीर धाराओं के तहत थाना जैतहरी में असल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जैतहरी पुलिस के त्वरित कार्यवाही कार्यवाही कर नाबालिक पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी मामा निवासी अमगवा को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। न्यायालय द्वारा जेल वारंट जारी होने पर आरोपी को जिला जेल अनूपपुर में दाखिल किया गया।

समाचार 11

चेक बाऊंस के प्रकरण में फरार वारण्टी गिरफ्तार

अनूपपुर

धारा 138 एन.आई.ए. एक्ट के तहत फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिये गये है जिसके पालन में टी.आई. कोतवाली अनूपपुर अरविन्द जैन के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक रीतेश सिहं एवं आरक्षक अमित मरावी की टीम के द्वारा फरार वारण्टी को गिरफ्तार किया गया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी अनूपपुर के द्वारा प्रकरण क्रमांक 103/25 में आरोपी अमन गुप्ता पिता नारायण गुप्ता उम्र 24 साल निवासी वार्ड न. 08 आदर्श मार्ग अनूपपुर का गिरफ्तारी वारण्ट जारी किया गया है जो पुलिस टीम द्वारा उक्त वारण्टी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget