पुलिस हिरासत में युवक ने की थी आत्महत्या, थाना का हुआ घेराव, भारी पुलिस बल रही तैनात

पुलिस हिरासत में युवक ने की थी आत्महत्या, थाना का हुआ घेराव, भारी पुलिस बल रही तैनात


छतरपुर

जिले के राजनगर थाने का घेराव हुआ जिसमें कई थानों की पुलिस बुलाई गई, पूरे दिन तनाव का माहौल रहा, पुलिस कस्टडी में एक युवक ने की आत्महत्या कर ली थी। मृतक के परिजनों ने रुपए माँगने व मारिपीट करने के आरोप लगाए हैं। 

जानकारी के अनुसार जिले के राजनगर थाने में बने बालमित्र थाने में बंद आरोपी राजेश पटेल उम्र 25 वर्षीय ने फांसी लगाकर की आत्महत्या कर ली थी। मृतक राजेश पटेल निवासी इमलया थाना राजनगर का रहने वाला था, छतरपुर जिले हर थाने में 3-4 आरक्षक रहते है जिनकी ड्यूटी सिर्फ वसूली करना होता है, हर थानों में आरक्षको का वसूली गैंग पूरी तरह सक्रिय हैं, राजनगर थाने में आत्महत्या करने वाले मृतक राजेश पटेल को राजनगर थाने के आरक्षक संजय सिंह और शिव कुमार पाल पकड़कर लाए थे।दोनों पुलिसकर्मी पहले से काफी बदनाम है, 50 हजार की वसूली के लिए घंटों तक मारपीट की गई। सूत्र व परिजनों ने पुलिस कर्मियों पर 50 हजार रुपये मांगने के आरोप लगाए साथ ही कहा है कि पुलिस ने मारपीट की है जिससे राजेश की मौत हुई,  मजिस्ट्रेट जांच की मांग कर रहें है, नाराज लोगो ने थाना घेराव किया जिसमे 12 थानो का भारी पुलिस बल राजनगर थाने में मौजूद रही। ओबीसी महासभा ने मांग की आरोपियों के ऊपर हत्या का प्रकरण दर्ज कर कारवाई करे  व घटना की ज्यूडिशियल निष्पक्ष जांच हो और जो भी दोषी हो उस पर कारवाई हो। 

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget