जुंआ फड़ पर पुलिस का छापा 5 हजार नगद सहित 2 लाख का मसरूका जब्त

जुंआ फड़ पर पुलिस का छापा 5 हजार नगद सहित 2 लाख का मसरूका जब्त 


उमरिया

जिले के बिरसिंहपुर पाली थाना के घुनघुटी चौकी की पुलिस को चंदनिया में चल रहे जुंआ के काले व्यवसाय को पकड़ने में महती सफलता अर्जित की है। बताया जाता है कि शहडोल के कतिपय जुआड़ी चंदनिया को जुंआ खेलने का अड्डा बना रहे थे, जिसकी भनक लगते ही घुनघुटी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए इस अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने की ठान ली, और आज जुंआ फड में छापा मारकर जुंआ खेलते हुए रंगे हाथ पकडा। जुआरियों के पास से 5 हजार रूपये ताश पत्ती और दो लाख रूपये का मसरूका जब्त करने में कामयाबी हासिल की है। पकड़े गए आरोपियों में  रजनी उर्फ सिराजुल्लाह खान सोहागपुर, शंभू गुप्ता, मोहम्मद फारूक रंगरेज, बिलाल खान, मुस्तखिन खान सभी निवासी शहडोल बतलाये जाते हैं। जुंआ का यह घिनौना खेल चंदनिया गाँव से आगे पानी टंकी से अन्दर खेला जा रहा था। इन दिनों घुनघुटी पुलिस क्षेत्र में चल रहे अवैध व्यवसायों पर अंकुश लगाने की सराहनीय पहल में जुटी हुई है ।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget