महिला की कुएं में मिली लाश, घर से 8 दिनों से लापता थी, पुलिस जांच में जुटी

महिला की कुएं में मिली लाश, घर से 8 दिनों से लापता थी, पुलिस जांच में जुटी


शहडोल

जिले के जयसिंहनगर में घर से लापता महिला का शव कुएं में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है , लाश लगभग 8 दिन पुरानी बताई गई है। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अपनी पड़ताल शुरू कर दी है। जब महिला घर से लापता हुई थी, तो परिजनों ने पुलिस से मामले की शिकायत दर्ज कराई थी, पुलिस ने मामले में गुम इंसान दर्ज कर लापता महिला की तलाश में जुटी थी।घटना जयसिंहनगर थाना क्षेत्र की है।

पुलिस ने बताया कि जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के भटीगंवा खुर्द गांव की रहने वाली महिला सावित्री पति बृजभान सिंह (32) का शव उसके घर से लगभग पांच किलोमीटर दूर स्थित सरवारी गांव में एक कुएं में मिला है। पुलिस के अनुसार सावित्री 8 सितंबर से घर से लापता थी। जिसके बाद से परिजन महिला की तलाश कर रहे थे। परिजनों ने महिला के लापता होने की जानकारी पुलिस को दी थी। पुलिस ने गुम इंसान दर्ज कर विवेचना शुरू कर लापता महिला की तलाश शुरू की। बुधवार शाम को पुलिस को जानकारी मिली कि सरवारी गांव में स्थित एक कुएं में लगभग आड़ दिन पुरानी लाश मौजूद है,जो महिला की है।सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाया और उसकी पहचान करवाई गई थी।कपड़े एवं अन्य वस्तुओं से शव की पहचान सावित्री के रूप में हुई है। जो घर से लापता थी। पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर आगे की जांच कर रही है,पुलिस ने मामले पर मर्ग कायम किया है। और अपनी पड़ताल शुरू की है,पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता लग सकेगा। फिलहाल जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार महिला की दीमकी हालत कुछ कमजोर थी।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget