डॉ मनोरमा गुप्ता ' बांसुरी' को मिला हिंदी रत्न सम्मान

 डॉ मनोरमा गुप्ता ' बांसुरी' को मिला हिंदी रत्न सम्मान 


जबलपुर

प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा हिंदी के प्रचार-प्रसार में सतत प्रेरणादायक कार्य कर रहे कवियों , कवयित्रियों व हिंदी प्रेमियों को सम्मानित कर रही है और इसका मुख्य उद्देश्य हिंदी प्रचार प्रसार व राष्ट्रभाषा अभियान को गतिशील बनाए रखना है। इसी तारतम्य में सशक्त हस्ताक्षर संस्था के संस्थापक गणेश श्रीवास्तव प्यासा जबलपुरी के सहयोग से डाॅ मनोरमा गुप्ता ' बांसुरी ' को हिंदी रत्न सम्मान प्रदान किया गया।

डॉ मनोरमा गुप्ता ' बांसुरी ' जबलपुर साहित्य की धारा से जुड़ी हैं और हिंदी प्रचार प्रसार में सलंग्न है। इनकी रचनाएं जनसंदेश का काम कर रही है। डॉ मनोरमा गुप्ता ' बांसुरी ' विभिन्न संस्थाओं से जुड़ी हैं और सामाजिक सांस्कृतिक व शैक्षणिक कार्य में निरंतर सहयोग प्रदान कर रही है। अब तक इनकी चार साझा संग्रह प्रकाशित हो चुकी है और हिंदी प्रचार प्रसार में सतत प्रेरणादायक कार्य कर रही है।

कवि संगम त्रिपाठी संस्थापक प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा ने हिंदी प्रेमियों से आव्हान किया है कि हिंदी प्रचार प्रसार में सहयोग प्रदान करें और हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने हेतु जारी अभियान में शामिल हो।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget