महिला के गले से सोने का चैन छीनकर भागने वाला आरोपी गिरफ्तार

महिला के गले से सोने का चैन छीनकर भागने वाला आरोपी गिरफ्तार


शहडोल

अशोक त्रिपाठी पिता रामेश्वर त्रिपाठी उम्र 58 वर्ष निवासी काॅलेज काॅलोनी बुढ़ार, हाल निवासी रावल मार्केट ओ.पी.एम. थाना अमलाई, जिला शहडोल द्वारा थाना अमलाई में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वे ड्यूटी पर गए हुए थे। वापस लौटने पर जब वे अपने बड़े भाई रविंद्र त्रिपाठी के घर रावल मार्केट ओ.पी.एम. पहुंचे, तब उनकी माता पान कुवर त्रिपाठी उम्र 80 वर्ष ने उन्हें बताया कि उसी दिन एक अज्ञात व्यक्ति घर आया और पानी मांगने लगा। जैसे ही वे पानी देने के लिए झुकीं, उस व्यक्ति ने उनके गले से सोने की चैन छीन ली और मौके से भाग गया।

उक्त घटना पर थाना अमलाई में अपराध क्रमांक 212/25 धारा 300(4) भारतीय न्याय संहिता के तहत अज्ञात आरोपी के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर तत्काल विवेचना प्रारंभ की गई। तत्परता से की गई कार्यवाही में आरोपी लालचंद केवट निवासी रावल मार्केट को गिरफ्तार लिया गया। आरोपी के कब्जे से छीनी गई सोने की चैन कीमत करीब 80 हजार रूपये बरामद की गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। थाना अमलाई पुलिस द्वारा की गई तत्परता से न केवल आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी संभव हो सकी, बल्कि पीड़िता की अमानत भी शीघ्रता से बरामद की गई है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget