बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मृत मिला तेंदुआ, दूसरे मांसाहारी वन्यजीव से संघर्ष में हुई मौत

*एनटीसीए की एसओपी के तहत किया गया शव परीक्षण*


उमरिया

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा कोर परिक्षेत्र की बघडो बीट के वन क्षेत्र में गश्त के दौरान एक तेंदुआ मृत अवस्था में मिला। तेंदुए का शव कुछ दिन पुराना प्रतीत हो रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों, वन्यजीव विशेषज्ञों एवं पशु चिकित्सकों की टीम मौके पर पहुंची।

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के संचालक अनुपम सहाय ने बताया कि घटना की सूचना तत्काल वरिष्ठ कार्यालय, भोपाल एवं राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) को दी गई। मौके पर डॉग स्क्वाड एवं मेटल डिटेक्टर की सहायता से जांच कराई गई, जिसमें कोई भी संदेहास्पद वस्तु या गतिविधि नहीं पाई गई।

उन्होंने बताया कि एनटीसीए की मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुसार क्षेत्र संचालक, उप संचालक, वन्यजीव विशेषज्ञ, जनप्रतिनिधि एवं एनटीसीए प्रतिनिधि की उपस्थिति में वन्यजीव स्वास्थ्य अधिकारी तथा पशु चिकित्सकों की टीम ने तेंदुए के शव का परीक्षण किया। परीक्षण में तेंदुए की मृत्यु किसी अन्य मांसाहारी वन्यजीव के साथ संघर्ष के दौरान होना पाया गया। इस प्रकार तेंदुए की मृत्यु प्राकृतिक कारणों से हुई है।

शव परीक्षण के बाद प्रयोगशाला जांच के लिए आवश्यक नमूने एकत्र किए गए तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार शव के भस्मीकरण की कार्रवाई की गई। संपूर्ण कार्रवाई की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी भी कराई गई।

चोरो ने घर को बनाया निशाना, नगद सहित 5 लाख के सोने चांदी चोरी, पुलिस जांच में जुटी


शहडोल

बुढ़ार थाना क्षेत्र के चनौडी गांव में चोरों ने एक होटल व्यापारी के घर को निशाना बनाते हुए करीब पांच लाख रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात चोर घर की दीवार में सेंध लगाकर अंदर दाखिल हुए और वहां रखे सोने-चांदी के जेवरात समेत 60 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। चोरी के दौरान परिवार के सदस्य नए मकान में मौजूद थे, जबकि पुराने घर में ताला लगा हुआ था। महिला की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

परिवार ने बच्चों की शादी के लिए पुराने घर में सोने-चांदी के जेवरात और नकदी सुरक्षित रखी थी। घर में करीब दो तोला सोने के आभूषण, लगभग डेढ़ किलो चांदी और 60 हजार रुपये नकद रखे हुए थे। परिवार के सभी सदस्य नए घर में रह रहे थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने सुनसान पड़े पुराने मकान को निशाना बना लिया। 

घटना का पता उस समय चला, जब परिवार का एक रिश्तेदार पुराने घर के पीछे से गुजर रहा था। उसकी नजर मकान की दीवार में बने बड़े छेद पर पड़ी। संदेह होने पर उसने तत्काल परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद परिवार के सदस्य पुराने घर पहुंचे तो अंदर सामान बिखरा मिला और जेवरात व नकदी गायब थे।

तत्काल बुढ़ार पुलिस को घटना की सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। सोने-चांदी के जेवरात व नकदी करीब पांच लाख की बताई गई है। 

पिता ने पुत्री को दिया जहर, इलाज के दौरान हुई मौत, पिता ने भी खाया जहर, अस्पताल में भर्ती


अनूपपुर

पिता ने अपनी पुत्री को अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खिला दिया जिसकी उपचार दौरान जिला चिकित्सालय में मौत होने की सूचना पर खुद भी जहरीला पदार्थ खाकर गंभीर स्थिति में उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती होकर उपचार रत है।

घटना की जानकारी पर जैतहरी पुलिस एवं जिला अस्पताल पुलिस के द्वारा कार्यवाही की जा रही है पिता द्वारा ऐसे किए जाने का कारण की तलाश पुलिस कर रही है।

जैतहरी थाना अंतर्गत गौरेला गांव की बरटोला निवासी रमेश सिंह की पुत्री सुशीला सिंह का विवाह कुछ वर्ष पहले पड़ोस में ग्राम पंचायत दुधमनिऊ के केकरपानी गांव के बरटोला निवासी मोहित सिंह पिता फूल सिंह के साथ हुई रही थी, कुछ दिनों से पत्नी अपनी 3 वर्ष की पुत्री रूचिका एवं 1 वर्ष के पुत्र शिवम के साथ मायका ग्राम गौरेला में रह रही थी, पति मोहित अपने ससुराल गौरेला गांव गया जहां 3 वर्षीय पुत्री रुचिका सिंह को जहरीला पदार्थ खिलाने बाद भाग गया, इस दौरान पत्नी और रिश्तेदारों के साथ खेत में धान की फसल काटने गई रही नाबालिक बालिका के गंभीर स्थिति में होने पर उसे मोटरसाइकिल से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतहरी ले जाने पर प्राथमिक उपचार बाद बेहतर उपचार हेतु जिला चिकित्सालय अनूपपुर रेफर किया गया, जहां बालिका ने दम तोड़ दिया, जिसकी जानकारी मिलने पर पिता मोहित सिंह ने खुद भी जहरीला पदार्थ खाने बाद गंभीर हालत में परिजनों द्वारा जिला चिकित्सालय अनूपपुर में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। घटना की जानकारी पर जैतहरी पुलिस एवं जिला अस्पताल अनूपपुर पुलिस के द्वारा मामले की जांच कर रही है। मृत बालिका के शव का शिशु रोग चिकित्सक से पीएम कराने बाद कफन दफन हेतु परिजनों को सौपा गया है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget