दो थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुआं फड़ में मारा छापा, 20 आरोपी गिरफ्तार, मामला दर्ज, मशरूका जब्त


शहडोल व उमरिया जिला ने जुआं फड़ से पुलिस ने 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना नौरोजाबाद पुलिस द्वारा ग्राम कंचनपुर स्थित मुक्तिधाम के पीछे दबिश देकर ताश के पत्तों पर रुपये-पैसों की हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे 08 आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई।

पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कचनपुर स्थित मुक्तिधाम के पीछे कुछ व्यक्ति बल्ब की रोशनी में ताश के पत्तों पर रुपये-पैसों की हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना की तस्दीक एवं वैधानिक कार्रवाई हेतु पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर दबिश दी गई। पुलिस टीम ने मौके से जुआ खेल रहे 08 आरोपियों को पकड़कर आरोपियों के विरूद्ध 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया जाकर अग्रिम विधिसंगत कार्यवाही की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से 13,050 नगद, ताश के 52 पत्ते, बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल क्रमांक MP 54 MD 7911, यामाहा एफजेड मोटरसाइकिल क्रमांक MP18 MF 1882, हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल, बिना नंबर प्लेट, एक पावर बैंक एवं एलईडी बल्ब। इस प्रकार पुलिस द्वारा नगद राशि एवं तीन मोटरसाइकिलों सहित लगभग ₹1,53,050 का मशरूका जप्त किया गया।

*जुआं फड़ से 12 जुआरी आरोपी गिरफ्तार*

शहडोल की कोतवाली पुलिस ने जुए के दो अलग-अलग ठिकानों पर दबिश देकर 12 लोगों को पकड़ते हुए उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की है। पुलिस ने मौके से हजारों रुपये का मशरूका और मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।

कोतवाली थाना क्षेत्र के विंध्या नर्सिंग कॉलेज ग्राउंड और कल्याणपुर के जंगल में अलग-अलग स्थानों पर जुए के फड़ संचालित होने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना के आधार पर कोतवाली पुलिस ने दोनों स्थानों पर दबिश दी। अचानक पुलिस को सामने देखकर जुआ खेल रहे लोगों में हड़कंप मच गया, हालांकि पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से कुल 12 लोगों को पकड़ लिया,कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जुआरियों के कब्जे से हजारों रुपये की नकदी, जुआ खेलने में इस्तेमाल की जा रही सामग्री और मोबाइल फोन जब्त किए हैं। दोनों स्थानों पर की गई कार्रवाई के बाद पकड़े गए सभी 12 लोगों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।

यात्रियों से भरी बस सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी, 30 घायल, हादसे में स्कूली बच्चे, 10 की हालत गंभीर


शहडोल

ब्यौहारी में एक भीषण सड़क हादस देखने को मिला। यहां बुधवार की सुबह रीवा मार्ग पर एक यात्री बस सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। ये टक्कर बहुत जोरदार थी और इसमें 30 से ज्यादा यात्री घायल हो गए हैं।

टक्कर की वजह से बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। जो यात्री घायल हुए हैं, उसमें बच्चे भी शामिल हैं। इनमें से 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

इस हादसे से जुड़ी जो जानकारी सामने आ रही है। उसके मुताबिक दीपक कंपनी की यह बस शहडोल से ब्यौहारी जा रही थी। इसमें बड़ी संख्या में यात्री बैठे हुए थे। ये जैसे ही टिहकी यात्रा प्रतिक्षालय के पास पहुंची यहां सड़क के किनारे एक ट्रक खड़ा हुआ था। बस चालक की नजर ट्रक पर नहीं पड़ी और तेज रफ्तार में बस ट्रक में घुस गई। टक्कर के बाद मौके पर जमकर चीख पुकार मच गई। जो यात्री आगे बैठे हुए थे उन्हें गंभीर चोट आई है।

जो लोग घायल हुए हैं, उनमें कुछ स्कूली बच्चे भी शामिल हैं। 10 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है और इन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर करने की तैयारी चल रही है। जैसे ही घटना की जानकारी लगी अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे।

ब्यौहारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बस में जो यात्री फंसे हुए थे उन्हें बाहर निकालने के लिए राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। इन्हें निजी और पुलिस वाहनों के जरिए ब्यौहारी अस्पताल पहुंचाया गया। सभी का इलाज किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है 

घर के बाहर सो रही किशोरी को उठा ले गया तेंदुआ, झाड़ियों में मिला शव, वन विभाग जांच में जुटी


शहडोल

ब्यौहारी क्षेत्र में तेंदुआ एक 15 साल की लड़की को उठाकर ले गया। सुबह घर से कुछ दूरी पर झाड़ियों में उसका शव मिला। जब घर वालों ने तलाश की तो लड़की का शव घर से 300 मीटर दूर झाड़ियां में पड़ा हुआ मिला।

घर के बाहर बरामदे में बहन के साथ घर के बाहर सो रही थी। दरवाजा खुला हुआ था। सुबह जब वो नहीं दिखी तो तलाश की गई। तब जाकर मामले का खुलासा हुआ। तगावर गांव की निवासी सरस्वती सिंह गोंड बहन के साथ घर के बाहर बनी परछी में सो रही थी। इनकी मां अंदर के कमरे में थी। सुबह जब बहन उठी तो सरस्वती बिस्तर पर नहीं थी। उसने अपनी मां को बताया और दोनों ने आसपास तलाश शुरू की। कुछ दूरी पर एक कंबल दिखाई दिया और खोजबीन के बाद झाड़ियों में सरस्वती का शव निकला। बता दें कि सरस्वती अपनी मां और बहन के साथ रहती थी।।जबकि उसके पिता महाराष्ट्र में मजदूरी करते हैं। अब परिवार को वन विभाग द्वारा नियमों को मुताबिक दी जाने वाली सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

घटना के बाद ग्रामीणों में डर का माहौल देखने को मिल रहा है। वन विभाग की टीम के साथ साथ पुलिस अगर ग्रामीण भी तेंदुए की तलाश में जुटे हुए हैं। आसपास के जंगलों और संभावित ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। ग्रामीणों को इस बात की चिंता है कि कहीं तेंदुआ आबादी वाले इलाके में दोबारा हमला ना कर दे।

सुबह करीब 4 बजे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद ब्यौहारी थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीओपी और अन्य आधिकारियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस बारे में डीएफओ तरूणा वर्मा का कहना है कि घर में दरवाजा ना होना इस घटना की सबसे बड़ी वजह बन गया। 

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget