दो थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुआं फड़ में मारा छापा, 20 आरोपी गिरफ्तार, मामला दर्ज, मशरूका जब्त
शहडोल व उमरिया जिला ने जुआं फड़ से पुलिस ने 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना नौरोजाबाद पुलिस द्वारा ग्राम कंचनपुर स्थित मुक्तिधाम के पीछे दबिश देकर ताश के पत्तों पर रुपये-पैसों की हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे 08 आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई।
पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कचनपुर स्थित मुक्तिधाम के पीछे कुछ व्यक्ति बल्ब की रोशनी में ताश के पत्तों पर रुपये-पैसों की हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना की तस्दीक एवं वैधानिक कार्रवाई हेतु पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर दबिश दी गई। पुलिस टीम ने मौके से जुआ खेल रहे 08 आरोपियों को पकड़कर आरोपियों के विरूद्ध 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया जाकर अग्रिम विधिसंगत कार्यवाही की गई।
पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से 13,050 नगद, ताश के 52 पत्ते, बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल क्रमांक MP 54 MD 7911, यामाहा एफजेड मोटरसाइकिल क्रमांक MP18 MF 1882, हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल, बिना नंबर प्लेट, एक पावर बैंक एवं एलईडी बल्ब। इस प्रकार पुलिस द्वारा नगद राशि एवं तीन मोटरसाइकिलों सहित लगभग ₹1,53,050 का मशरूका जप्त किया गया।
*जुआं फड़ से 12 जुआरी आरोपी गिरफ्तार*
शहडोल की कोतवाली पुलिस ने जुए के दो अलग-अलग ठिकानों पर दबिश देकर 12 लोगों को पकड़ते हुए उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की है। पुलिस ने मौके से हजारों रुपये का मशरूका और मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।
कोतवाली थाना क्षेत्र के विंध्या नर्सिंग कॉलेज ग्राउंड और कल्याणपुर के जंगल में अलग-अलग स्थानों पर जुए के फड़ संचालित होने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना के आधार पर कोतवाली पुलिस ने दोनों स्थानों पर दबिश दी। अचानक पुलिस को सामने देखकर जुआ खेल रहे लोगों में हड़कंप मच गया, हालांकि पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से कुल 12 लोगों को पकड़ लिया,कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जुआरियों के कब्जे से हजारों रुपये की नकदी, जुआ खेलने में इस्तेमाल की जा रही सामग्री और मोबाइल फोन जब्त किए हैं। दोनों स्थानों पर की गई कार्रवाई के बाद पकड़े गए सभी 12 लोगों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।
