घर से चोरी मोटरसाइकिल बरामद, चोरी का आरोपी गिरफ्तार

घर से चोरी मोटरसाइकिल बरामद, चोरी का आरोपी गिरफ्तार


शहडोल

अमलाई थाना पुलिस ने घर से मोटरसाइकिल चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी गई टीवीएस राइडर-125 बाइक बरामद की है। बरामद मोटरसाइकिल की कीमत करीब 95 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, पुरानी अमराडण्डी वार्ड क्रमांक 08 निवासी लखन पनिका की मोटरसाइकिल घर से चोरी हो गई थी। शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 324/2026 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर विकास उर्फ विक्की सिंह गोंड़ (27), निवासी पुरानी बस्ती अमराडण्डी को गिरफ्तार किया। पूछताछ और पतासाजी के बाद उसकी निशानदेही पर चोरी की बाइक बरामद कर ली गई।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ अमलाई थाने में पहले से मारपीट, गाली-गलौज और धमकी सहित अन्य मामलों में तीन आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। आरोपी को 4 नवंबर को गिरफ्तार किया गया।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget