रेत का अवैध उत्तखनन व परिवहन करते ट्रैक्टर को पुलिस ने किया जब्त, मामला दर्ज


अनूपपुर 

कोतमा के केवई नदी से अवैध रूप से रेत का उत्खनन कर परिवहन कर रहे बिना नंबर के ट्रैक्टर-ट्रॉली को कोतमा पुलिस ने जब्त किया है। मामले में वाहन मालिक, चालक सहित तीन लोगों के खिलाफ रेत चोरी, खनिज अधिनियम और मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई है। पुलिस की कार्रवाई के बाद अवैध खनिज कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

पुलिस को  पचखुरा गांव के पास केवई नदी से रेत लोड कर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के निगवानी की ओर जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर रामखेलावन यादव एवं पुलिस टीम ने ट्रैक्टर को रोककर जांच की। चालक रमेश उर्फ शोभा पाव (27), निवासी खमरौध से रेत परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ में चालक ने पुलिस को बताया कि रवि प्रजापति निवासी खमरौध द्वारा ट्रैक्टर भेजकर रेत लोड करवाने को भेजा गया है।

5 हजार की रेत और 9 लाख का ट्रैक्टर जब्त: पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से करीब 3 घनमीटर रेत, कीमत करीब 5 हजार रुपये है, जब्त की। वहीं करीब 9 लाख रुपये कीमत के ट्रैक्टर_ट्रॉली को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है। बिना नंबर के वाहन होने के साथ मौके पर कोई दस्तावेज भी नहीं मिले।

मामले में वाहन मालिक, चालक रमेश पाव (27) और रवि प्रजापति सभी निवासी खमरौध के खिलाफ बीएनएस, खनिज अधिनियम एवं मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही है। 

 CA Vinod Rawal Launches Bridging Borders to Help NRIs Navigate Cross-Border Taxation, Repatriation & Succession


*Journalist Usha Mahna from New Delhi*

New Delhi 

Chartered Accountant and U.S. Enrolled Agent CA Vinod Rawal today launched his book, Bridging Borders – Taxation, Repatriation & Succession, at the India International Centre, New Delhi. Published by Har-Anand Publications, the book is a comprehensive and practical guide designed for Non-Resident Indians (NRIs), globally connected Indian families, professionals, and financial advisors dealing with cross-border financial and legal matters.

Drawing upon more than 37 years of professional experience, CA Vinod Rawal has authored the book to simplify complex issues relating to international taxation, FEMA regulations, Double Taxation Avoidance Agreements (DTAA), fund repatriation, inheritance, succession planning, anti-money laundering compliance, foreign investments, and other cross-border regulatory frameworks.

Unlike conventional tax books, Bridging Borders explains complex legal provisions through more than 50 real-life case studies and practical family scenarios. Spread across 15 chapters, the book integrates key legislations including the Income Tax Act, FEMA, DTAA, FCRA, PMLA, FATCA/CRS, the Benami Law, the Black Money Act, and succession laws into a single practical reference.

The book follows the story of a globally connected Indian family to explain how residential status affects taxation, how NRIs can legally repatriate funds from India, manage overseas investments, plan inheritance, and comply with evolving financial regulations.

Speaking on the occasion, CA Vinod Rawal said: "With increasing global mobility, Indian families require clarity and confidence in managing their assets across jurisdictions. 'Bridging Borders' aims to simplify complex tax and succession matters and provide practical solutions for families navigating cross-border financial responsibilities."

Addressing the needs of nearly 35 million Indians living overseas and their families in India, the book seeks to empower readers with practical guidance for managing wealth, taxation, inheritance, and regulatory compliance across multiple jurisdictions.

The event brought together experts from taxation, banking, law, governance, and financial planning to deliberate on the growing importance of informed cross-border financial planning in an increasingly globalised world.

The launch ceremony was attended by several eminent personalities, including Shri K. J. Alphons, IAS, Former Union Minister; Shri S. B. K. Singh, IPS, Former Director General, Delhi Prisons; Dr. (Adv.) Ravi Gupta, renowned author of over 200 tax books; Shri Shashank Dixit, Chief General Manager & Zonal Head, IDBI Bank, Delhi; and renowned entrepreneur, motivational speaker and author Shri Shiv Khera.

युवक हुआ लापता, अपहरण की आशंका, भाई ने भाई को पीटा, बाइक ने मारी टक्कर, बुजुर्ग की हुई मौत


अनूपपुर

कोतमा नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक-2 से एक युवक के अचानक घर से बिना बताए चले जाने का मामला सामने आया है। युवक के वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने आसपास के क्षेत्र और रिश्तेदारों में तलाश के बाद भी ना मिलने पर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। युवक के चाचा धर्मेंद्र जायसवाल ने उसके अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस में शिकायत की है।

हिमांशु जायसवाल दोपहर के समय घर पर खाना खाने के बाद अचानक बिना किसी को बताए कहीं चला गया। काफी देर तक उसके वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने आसपास, परिचितों और रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।

युवक के चाचा धर्मेंद्र जायसवाल ने कोतमा थाने पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज कराई 

*भाई ने डंडे से भाई को पीटा, युवक घायल*

कोतमा के श्रमिकनगर पकरिहा में बहन से बातचीत को लेकर हुए विवाद में एक युवक द्वारा अपने भाई से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। आर्यन (24) ने पुलिस को बताया कि वह अपनी बहन पूजा चौहान के घर गया था। वहां वह बहन से रक्षाबंधन पर राखी नहीं बांधने को लेकर बातचीत कर रहा था।

इसी दौरान उसके जीजा ने उसके भाई राज को फोन कर दिया। आरोप है कि राज शराब के नशे में वहां पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए डंडे से आर्यन के पैर और हाथ पर कई वार किया। इसके बाद उसे उठाकर जमीन पर पटक दिया, जिससे सिर के पिछले हिस्से में चोट आई और खून बहने लगा।

घटना के समय आर्यन की पत्नी भी मौजूद थी,  बाद में उसकी मां भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपी भाई राज के खिलाफ धारा 296(बी), 115(2), 351(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की हुई मौत

कोतमा थाना क्षेत्र के ग्राम पथरौड़ी-निगवानी मार्ग पर सड़क हादसे में 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में बाइक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार ग्राम पथरौड़ी निवासी रामकृष्ण यादव निगवानी रोड पर रघुनाथ सिंह गोंड़ के घर के पास कृष्ण भगवान की मूर्ति देखने जा रहे थे। इसी दौरान मोहम्मद मकसूद निवासी पथरौड़ी बिना नंबर की बजाज सीटी 100 मोटरसाइकिल तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाते हुए आया और रामकृष्ण यादव को टक्कर मार दी।

हादसे में रामकृष्ण यादव सड़क पर गिर गए और सिर के पीछे, दोनों पैरों सहित शरीर में गंभीर चोटें आईं। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजन घटनास्थल पहुंचे और शव को कोतमा अस्पताल के चीरघर में रखवाया।

मृतक के भाई देव लाल यादव की रिपोर्ट पर कोतमा पुलिस ने अपराध क्रमांक 491/26 के तहत धारा 106(1) बीएनएस में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget