अवैध परिवहन पर, रेत से लदे दो ट्रैक्टर को पुलिस ने किया जब्त, मामला दर्ज

अवैध परिवहन पर, रेत से लदे दो ट्रैक्टर को पुलिस ने किया जब्त, मामला दर्ज


शहडोल 

जिले में रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है। पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार अग्रवाल के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत देवलोंद और अमलाई थाना क्षेत्रों में पुलिस ने रेत से लदी दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त की हैं। दोनों मामलों में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

देवलोंद थाना प्रभारी जिया उल हक ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि बुढ़वा के झिरिया रोड पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में रेत लोड कर अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने रेत से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर चालक और वाहन मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल चालक की पहचान नहीं हो सकी है। थाना प्रभारी के अनुसार, जांच के बाद चालक और वाहन मालिक की जानकारी सामने आएगी।

वहीं अमलाई थाना क्षेत्र के अमरा डंडी तिराहे पर भी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। थाना प्रभारी भूपेंद्र मणि पांडे ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने रेत से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की है। इस मामले में विजय साहू और राजू सिंह नट के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। ब्यौहारी क्षेत्र में भी पिछले दिनों रेत लोड वाहनों को जब्त किया गया था।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget