अवैध रेत परिवहन करने पर मेटाडोर जब्त, अवैध मदिरा के विरुद्ध 13 मामला दर्ज

अवैध रेत परिवहन करने पर मेटाडोर जब्त, अवैध मदिरा के विरुद्ध 13 मामला दर्ज


शहडोल

जिले में अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने के लिए खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर पार्थ जायसवाल के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अभियान के तहत 24 नवंबर 2026 को खनिज विभाग की टीम ने तहसील सोहागपुर अंतर्गत ग्राम बड़खेरा में कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान रेत का अवैध परिवहन करते हुए एक डग्गी वाहन क्रमांक MP 18 GA 4459 को जप्तकर मामला दर्ज किया गया है। जप्त वाहन को अग्रिम वैधानिक कार्रवाई के लिए थाना सोहागपुर में खड़ा कराया गया है।

*अवैध मदिरा के विरुद्ध 13 मामला दर्ज*

उमरिया

जिले में अवैध मदिरा के विनिर्माण, संग्रहण, विक्रय एवं परिवहन पर आबकारी वृत्त उमरिया एवं नौरोजाबाद के अंतर्गत कोहका, कोयलारी, सस्तरा, निपनिया एवं देवगवां में विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की गई।  अभियान के दौरान विभागीय टीम ने 255 किलोग्राम महुआ लाहन, 15 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 2.52 बल्क लीटर देशी मदिरा जब्त की। कार्रवाई के दौरान कुल 13 प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज कर विवेचना में लिए गए। जब्त मदिरा एवं सामग्री की अनुमानित कीमत लगभग 28 हजार 674 रुपये आंकी गई है। 

आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण एवं बिक्री पर रोक लगाने के लिए लगातार सूचनाएं एकत्रित कर अभियान के तहत कार्रवाई की जा रही है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध मदिरा के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।




Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget