रामपुर-बटुरा कोयला खदान में जय अम्बे कंपनी की कैंप में लगी आग, वर्कशॉप जलकर खाक, लाखों का नुकसान

रामपुर-बटुरा कोयला खदान में जय अम्बे कंपनी की कैंप में लगी आग, वर्कशॉप जलकर खाक, लाखों का नुकसान 


शहडोल 

जिले के एसईसीएल के रामपुर-बटुरा मेगा प्रोजेक्ट में उस वक्त हड़कंप मच गया जब परियोजना में कार्यरत जय अम्बे प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की कैंप वर्कशॉप में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे वर्कशॉप परिसर में अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। आग की ऊंची लपटें और उठता धुएं का गुबार देखकर आसपास मौजूद लोगों में भी दहशत फैल गई।

जानकारी के मुताबिक जय अम्बे प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की कैंप वर्कशॉप में अचानक आग भड़क उठी, आग इतनी तेजी से फैली कि वहां मौजूद लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला, वर्कशॉप में आग की लपटें उठती देख कर्मचारियों और आसपास मौजूद लोगों के बीच हड़कंप मच गया, आग पर काबू पाने के प्रयास किए जाने की जानकारी सामने आई है।

इस अग्निकांड में वर्कशॉप में रखे सामान और संसाधनों को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। शुरुआती तौर पर नुकसान कई लाख रुपये का बताया जा रहा है, हालांकि वास्तविक नुकसान का आकलन आग बुझने और संबंधित सामग्री के निरीक्षण के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा,फिलहाल आग लगने की वजह सामने नहीं आई है। शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य तकनीकी कारण से आग लगी, यह अभी जांच का विषय है। घटना के बाद कंपनी प्रबंधन और संबंधित जिम्मेदारों की भूमिका को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

एसईसीएल के रामपुर-बटुरा मेगा प्रोजेक्ट जैसे महत्वपूर्ण औद्योगिक क्षेत्र में कंपनी की वर्कशॉप में लगी इस भीषण आग ने सुरक्षा इंतजामों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि जांच में आग लगने की असल वजह क्या सामने आती है और नुकसान के लिए जिम्मेदारी किसकी तय होती है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget