सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के उपचार कराने आए युवक का बाथरूम में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के उपचार कराने आए युवक का बाथरूम में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी


शहडोल 

धनपुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाथरूम में एक व्यक्ति का शव मिला। मृतक की पहचान वार्ड नंबर-22 निवासी नाटे उर्फ जफरुद्दीन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह पेट दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचा था। फिलहाल उसकी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

जानकारी के अनुसार, नाटे उर्फ जफरुद्दीन कोरबा के एक होटल में काम करता था। पेट में दर्द होने पर वह इलाज कराने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धनपुरी पहुंचा था। कुछ देर उपचार कराने के बाद वह अस्पताल से चला गया। बताया जा रहा है कि देर रात वह दोबारा अस्पताल परिसर में पहुंचा और वहां सोने लगा।

अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों ने उसे परिसर से जाने के लिए कहा था। इसके बाद वह वहां से चला गया। अगली सुबह अस्पताल के बाथरूम में उसका शव मिला। शव मिलने की जानकारी सामने आते ही अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। अस्पताल कर्मचारियों ने ड्यूटी डॉक्टर को सूचना दी। डॉक्टर ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जहां व्यक्ति की मौत हो चुकी थी।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धनपुरी में पदस्थ डॉ. अभिषेक मिश्रा ने बताया कि व्यक्ति पेट दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल आया था। उपचार के दौरान वह चला गया था और बाद में दोबारा अस्पताल पहुंचा। सुबह उसका शव बाथरूम में मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगी।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget