हाथी की मूर्ति के पैरों के बीच फंसा श्रद्धालु, मन्नत पूरी होने की मान्यता के चलते कर रहा था रस्म

हाथी की मूर्ति के पैरों के बीच फंसा श्रद्धालु, मन्नत पूरी होने की मान्यता के चलते कर रहा था रस्म


अनूपपुर 

अमरकंटक के नर्मदा मंदिर परिसर में हाथी की पत्थर की मूर्ति के पैरों के बीच से निकलने की धार्मिक मान्यता निभाते समय एक श्रद्धालु फंस गया। वहां मौजूद अन्य लोगों ने काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, लेकिन इसकी तारीख की पुष्टि नहीं हुई है।

अमरकंटक स्थित नर्मदा मंदिर परिसर में एक धार्मिक परंपरा निभाने के दौरान श्रद्धालु के साथ ऐसा हादसा हुआ कि वहां मौजूद लोगों को उसे बाहर निकालने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। श्रद्धालु मंदिर परिसर में लगी हाथी की पत्थर की मूर्ति के पैरों के बीच से निकलने की कोशिश कर रहा था, लेकिन बीच में ही फंस गया। घटना का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि, यह घटना किस तारीख की है, इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

जानकारी के मुताबिक, नर्मदा मंदिर परिसर में काले पत्थर से बनी हाथी और घोड़े की मूर्तियां स्थापित हैं। हाथी की मूर्ति को लेकर स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं के बीच एक धार्मिक मान्यता प्रचलित है। माना जाता है कि जो व्यक्ति बिना किसी परेशानी के हाथी की मूर्ति के पैरों के बीच बने संकरे रास्ते से निकल जाता है, उसकी मनोकामना पूरी होती है। कुछ लोग इसे अपने अच्छे और बुरे कर्मों से जुड़ी परीक्षा के तौर पर भी देखते हैं।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget