चार लोगों को सर्प ने डसा, उपचार के बाद सभी स्वस्थ, सर्पपहरियो ने 9 सांपों का रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा
अनूपपुर
विगत 5 दिनों के मध्य अनूपपुर जिले के विभिन्न अंचलों में चार व्यक्तियों को जहरीले सांपों ने खेत में काम करते, अंधेरे में चलने के दौरान काट लेने पर गंभीर स्थिति में जिला चिकित्सालय में भर्ती किए जाने पर उपचाररत है, वहीं जिला मुख्यालय अनूपपुर के सर्प प्रहरियों शशिधर अग्रवाल, छोटेलाल यादव, मनोज यादव, धर्मेंद्र यादव एवं जैतहरी के गोबरी पंचायत के सर्पप्रहरी देवराज कोल ने 5 दिनों में नौ सांर्पो का आम जनों के घरों से रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा है जन जागरुकता अभियान के कारण सर्प दंश से पीड़ित व्यक्ति को परिजनों द्वारा झाड़-फूंक के स्थान पर तत्काल शासकीय चिकित्सालयो में ला कर उपचार करा रहे हैं, जिससे विगत एक माह के मध्य सर्प दंश से पीड़ित किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है।
जैतहरी तहसील के कुकुरगोंड़ा निवासी 45 वर्षीय विद्या बाई पति गंगा सिंह को खेत में धान काटते समय पैर में रसल वाइपर प्रजाति का सर्प, अनूपपुर तहसील के ग्राम धिरौल गांव निवासी 70 वर्षीय शिवचरण पिता राम जियावन पटेल को खेत काम करते समय बाएं पैर में अत्यंत जहरीले रसल वाइपर प्रजाति के सर्प, जैतहरी के क्योटार गांव निवासी 19 वर्षीय सुमित केवट पिता संतोष केवट एवं शहडोल जिले के गिरवा गांव से लगे झिरिया गांव निवासी 20 वर्षीय गणेश पिता प्यारेलाल पाव को खलिहान में कोबरा नांग एवं अन्य सर्प के काटने पर गम्भीर स्थिति में परिजनो द्वारा उपचार हेतु जिला चिकित्सालय अनूपपुर में लाकर भर्ती कराया, उपचार के दौरान विद्या बाई सिंह के पैरों में सर्प के काटने से अत्याधिक सूजन हो जाने पर सर्जन डा. साकेत कौशिक द्वारा ऑपरेशन कर पैर के अंदर जमे सडन एवं पानी को बाहर निकाला जिससे दोनों मरीज स्वस्थय स्थिति में उपचाररत है ,19 वर्षीय युवक सुमित केवट की गंभीर स्थिति होने पर बेहतर उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज शहडोल रेफर किए जाने शहडोल में भर्ती रहने पर स्वस्थ्य स्थिति में हो जाने से चिकित्सकों द्वारा छुट्टी दी गई, वही गणेश पाव का चिकित्सकों द्वारा उपचार किए जाने पर दो ही दिनों में स्वस्थ होने पर छुट्टी दे कर वापस घर भेजा गया।
