पुलिस की गुंडागर्दी, ट्रैक्टर विवाद में युवक की बाइक को बोलेरो से मारी टक्कर, एसपी से हुई शिकायत

पुलिस की गुंडागर्दी, ट्रैक्टर विवाद में युवक की बाइक को बोलेरो से मारी टक्कर, एसपी से हुई शिकायत


अनूपपुर

थाना जैतहरी अंतर्गत ग्राम पंचायत बलबहरा में पुलिस की दबंगई का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि जैतहरी थाने में पदस्थ 2 एएसआई ने बोलेरो वाहन से उसकी बाइक को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया और गाली-गलौज की।

पीड़ित राजू राठौर पिता नरबद राठौर निवासी बलबहरा ने बताया कि उसने अपना ट्रैक्टर न्यायालय के आदेश से छुड़वाया था और अपने चाचा नरहरी राठौर के घर के पास खड़ा किया था।

राजू खेत में धान कटाई के लिए जा रहा था, तभी उसे फोन आया कि पुलिस वाले ट्रैक्टर के पास फोटो-वीडियो बना रहे हैं। आनन-फानन में राजू अपनी मोटरसाइकिल पल्सर क्रमांक MP 65 54 MB 5961 से मौके पर पहुंचा।

आरोप है कि मौके पर बोलेरो वाहन क्रमांक MP 07 ZC 6588 में जैतहरी थाने के एएसआई विनोद विश्वकर्मा और एएसआई श्याम शुक्ला मौजूद थे। राजू का आरोप है कि दोनों ने गाड़ी से उतरते ही उसे माँ-बहन की गंदी-गंदी गालियां देना शुरू कर दिया। बोलेरो से बाइक को जोरदार टक्कर मारते हुए निकल गए। इस टक्कर से राजू की बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके हाथ की उंगलियों व पैर में चोट आई है।

घटना के बाद ग्राम पंचायत बलबहरा के सरपंच सुरेश कोल की उपस्थिति में मौका पंचनामा तैयार किया गया है। जिसमें 12 ग्रामीणों ने गवाह के रूप में हस्ताक्षर किए हैं। घटना के बाद पीड़ित को स्थानीय लोगों ने प्राथमिक उपचार दिलाया और वह सीधे जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय अनूपपुर पहुंचा, जहाँ उसने मौखिक व लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget