ऑटो में में मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी, 6 वर्षों से फरार 3 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

ऑटो में में मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी, 6 वर्षों से फरार 3 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार


अनूपपुर

नगर की सामतपुर तालाब के पास सुबह 35 वर्षीय युवक का शव एक ऑटो में औंधे मुंह पड़े एवं गर्दन तथा शरीर में कुछ चोटिल स्थिति में पड़े होने की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की बारीकी से जांच प्रारंभ की। पुलिस के द्वारा युवक के शव का पंचनामा एवं पीएम की कार्रवाई की गई।

घटना के संबंध में मृतक चंदन राठौर पिता प्रदीप राठौर उम्र 35 वर्ष निवासी वार्ड नंबर एक सामतपुर के बड़े भाई दीपक राठौर ने बताया कि की सुबह एक व्यक्ति ने उन्हें फोन कर बताया कि आपका भाई सामतपुर तालाब के पास मृत स्थिति में ऑटो में पड़ा है, सूचना पर दीपक अपने सहयोगी के साथ स्थल पर पहुंच कर देखें की उनका छोटा भाई चंदन तिरुपति ट्रांसपोर्ट सामतपुर तालाब के पास खड़े ऑटो में औधे मुह हालत में मृत स्थिति में पड़ा था, जिसकी सूचना चंदन द्वारा कोतवाली थाना अनूपपुर में दिए जाने पर कोतवाली थाना अनूपपुर निरीक्षक उमेश उपाध्याय पुलिस दल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के शव एवं घटनास्थल का बारीकी से जांच करते हुए शव को पीएम हेतु जिला अस्पताल भेज कर ड्यूटी डॉक्टर से पीएम की कार्यवाही अस्पताल पुलिस के माध्यम से कराते हुए घटना की जांच में जुटी हुई है। मृतक के भाई चन्दन राठौर ने छोटे भाई की संदेहात्मक मृत्यु पर बारीकी से जांच किए जाने की मांग कोतवाली पुलिस से की है।

*6 वर्षों से फरार 3 हजार रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार*


उमरिया जिले के थाना प्रभारी इंदवार के नेतृत्व में थाना इंदवार पुलिस टीम द्वारा छह वर्षों से फरार चल रहे इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।

विदित हो कि थाना इंदवार में वर्ष 2020 में दर्ज अपराध क्रमांक  209/2020, धारा 294, 323, 506, 307, 34 भादवि एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट विवेचना के दौरान बढ़ाई गई धारा 201 भादवि के प्रकरण में फरार आरोपी आशीष घोसी पिता राम सिंह घोसी, निवासी ग्राम सिलगांव, थाना खुरई देहात, जिला सागर  जिसकी पता तलाश हेतु पुलिस टीम द्वारा प्रयास निरंतर जारी थे । पुलिस टीम द्वारा जारी निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप आरोपी के संबंध में जानकारी प्राप्त की जाकर अंततः आरोपी को पुलिस टीम ने आरोपी को माधवनगर, कटनी से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी उपरांत आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया। उपरोक्त कार्यवाही में उपनिरीक्षक वेद प्रकाश सिंह एवं प्रधान आरक्षक 335 गौरव तिवारी थाना इंदवार की भूमिका रही।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget